26 सितंबर को हॉरर ज़ोन में ले जाने के लिए तैयार है ‘हॉन्टेड 3डी: घोस्ट्स ऑफ द पास्ट’

संध्या समय न्यूज संवाददाता


मुंबई। वर्ष 2011 में रिलीज हुई हॉरर फिल्म ‘हॉन्टेड 3डी’ की सफलता के बाद एक बार फिर से निर्माता-निर्देशक विक्रम भट्ट दर्शकों को हॉरर जोन में ले जाने के लिए तैयार हैं। ‘हॉन्टेड 3डी: घोस्ट्स ऑफ द पास्ट’ के लिये विक्रम भट्ट ने फिल्म निर्माता महेश भट्ट, आनंद पंडित के साथ हाथ मिलाया है। ‘हॉन्टेड 3डी’ में मिमोह चक्रवर्ती और टिया बाजपेयी मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म का निर्देशन विक्रम भट्ट ने किया था। लगभग 14 साल के बाद यह फिल्म अपने सीक्वल के साथ वापस सिनेमाघरों में लौट रही है। मेकर्स ने सीक्वल की रिलीज डेट का एलान किया है।

आनंद पंडित ने फिल्म हॉन्टेड 3डी: घोस्ट्स ऑफ द पास्ट का एक मोशन पोस्टर सोशल मीडिया पर साझा किया है और कैप्शन में लिखा है, ‘1920: हॉरर्स ऑफ द हार्ट की सफलता के बाद महेश भट्ट और विक्रम भट्ट के साथ फिर से जुड़कर रोमांचित हूं। हमारी अगली रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी ‘हॉन्टेड 3डी: घोस्ट्स ऑफ द पास्ट’ में महाअक्षय चक्रवर्ती और चेतना पांडे मुख्य भूमिका में हैं।

हरीश राणा का अंतिम संस्कार, परिवार ने किया अंगदान

आनंद पंडित ने फिल्म की रिलीज डेट के बारे में बताते हुए लिखा है, ‘विक्रम भट्ट निर्देशित यह फिल्म आनंद पंडित मोशन पिक्चर्स और महेश भट्ट द्वारा प्रस्तुत, आनंद पंडित, राकेश जुनेजा और श्वेतांबरी भट्ट द्वारा निर्मित, रूपा पंडित, दिलीप सोनी जायसवाल ,राहुल वी. दुबे और संजय सिंह द्वारा सह-निर्मित होगी। 26 सितंबर को अपने नजदीकी सिनेमाघरों में पहले कभी न देखी गई डरावनी फिल्म देखें।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now