कॉकरोच जनता पार्टी नोएडा- गाजियाबाद चींटी जनता पार्टी बिल्डर पंजाब-हरियाणा बिहार-झारखंड क्राइम न्यूज़ फिल्म न्यूज राजनीतिक न्यूज लाइफस्टाइल जरा हटके खेल जर्नल नॉलेज

---Advertisement---

हरियाणा: 3 फीट के दूल्हे की बुलेट एंट्री ने जीता सबका दिल

Haryana News: विक्रम के पिता दर्शन लाल ने बताया कि बेटे का कद छोटा होने की वजह से परिवार को शादी में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा, "पहले हमने बड़े बेटों की शादी करवा दी, लेकिन विक्रम के लिए रिश्ता मिलना मुश्किल हो गया था।

3 फीट लंबे विक्रम की शादी बनी पूरे गांव में चर्चा का विषय

HIGHLIGHTS

  • कैथल में अनोखी शादी, बुलेट पर दुल्हन को लाया दूल्हा
  • बौने दूल्हे की शाही बरात देखने उमड़ी भीड़
  • हरियाणा में अनोखी शादी, बुलेट पर सवार दिखा नवविवाहित जोड़ा
  • कद छोटा लेकिन हौसले बड़े, विक्रम की शादी ने जीता दिल
  • 3 फीट के दूल्हा-दुल्हन की जोड़ी ने बनाया जश्न का माहौल

Haryana News: हरियाणा के कैथल जिले के चंदाना गांव में इन दिनों एक अनोखी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। दुल्हे की कद कम होने के बावजूद उसके हौसले ने सबको हैरान कर दिया। यहां 3 फीट लंबे दूल्हे विक्रम ने ‘बुलेट’ मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपनी दुल्हन प्रियंका को बरात लेकर आया, जिसे देखने के लिए गांव में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

बुलेट पर हुई दुल्हन की एंट्री

दरअसल, चंदाना गांव के 26 वर्षीय विक्रम की शादी जींद के हाट निवासी 25 वर्षीय प्रियंका के साथ हुई है। शादी की सबसे खास बात यह रही कि दूल्हा और दुल्हन दोनों की लंबाई करीब 3-3 फीट है। शादी समारोह के बाद जब विक्रम अपनी दुल्हन को रॉयल एनफील्ड बुलेट पर बिठाकर गांव पहुंचा, तो नजारा देखते ही बना रहा। ग्रामीणों ने जोरदार डीजे और ढोल की थाप पर नवविवाहित जोड़े का जोरदार स्वागत किया। गांव में नवविवाहित जोड़े के साथ सेल्फी लेने वालों की भीड़ लग गई और लोगों ने खुशी में जमकर नाच-गाना किया।

कद की वजह से टूट रहे थे सपने

विक्रम के पिता दर्शन लाल ने बताया कि बेटे का कद छोटा होने की वजह से परिवार को शादी में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा, “पहले हमने बड़े बेटों की शादी करवा दी, लेकिन विक्रम के लिए रिश्ता मिलना मुश्किल हो गया था। कई जगह अस्वीकृति मिली। लेकिन रिश्तेदारों की मदद से आखिरकार जींद के हाट की प्रियंका का रिश्ता तय हुआ। अब परिवार की बड़ी चिंता खत्म हो गई है।

‘बौना’ शब्द पर विक्रम की प्रतिक्रिया

विक्रम पेशे से जागरण मंडली में काम करता है। शादी के बाद खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि लोग मुझे प्यार से ‘बौना’ कहकर बुलाते हैं, लेकिन मैं इसका बुरा नहीं मानता। यह गांव वालों का अपनापन है। लोग मुझे सम्मान भी बहुत देते हैं। विक्रम ने आगे कहा कि जब मैं जागरण मंडली के कार्यक्रमों में जाता था, तब भी लोग मेरी शादी को लेकर बातें करते थे। अब लगता है कि भगवान ने हमारी जोड़ी पहले से ही तय कर रखी थी।” प्रियंका के साथ नई जिंदगी की शुरुआत कर विक्रम बेहद खुश है।

गांव के लोगों ने इस शादी को खुशी और अपनापन के साथ मनाया। कहा जा रहा है कि यह शादी समाज में यह संदेश देती है कि शारीरिक बनावट से बड़ा दिल और हौसला होता है। विक्रम की बुलेट पर सवारी और प्रियंका के साथ उनकी जोड़ी ने गांव में जश्न का माहौल बना दिया।

Rishi Tiwari

ऋषि तिवारी (Rishi Tiwari) ने वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली और एनसीआर में एपीएनएस न्यूज एजेंसी में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद यहां से रुख कर लिया। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ नई पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षों से निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now