विद्या ज्योति छात्रवृत्ति कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। सेक्टर 53 स्थित एनवीएस पब्लिक स्कूल में रोटरी क्लब नोएडा के तत्वावधान में विद्या ज्योति छात्रवृत्ति कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया गया। इस पहल के तहत नोएडा के दस स्कूलों के मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी, जिससे वे अपनी शिक्षा को आगे बढ़ा सकें। परीक्षा करवाने में ई पैक ग्रुप, युवा क्रांति सेना और पब्लिक स्कूल वेलफेयर समिति भी अहम भूमिका निभाएगी। छात्रवृत्ति परीक्षा 25 मार्च को एक समय पर नोएडा के दस स्कूलों में आयोजित की जाएगी जिसमें सर्वोदय विध्या मंदिर, कृष्णा पब्लिक स्कूल, एस.आर. पब्लिक स्कूल, सनबीज़ पब्लिक स्कूल, न्यू बाल भारती एकेडमी, एन.वी.एस. पब्लिक स्कूल, नवरंग पब्लिक स्कूल, एस.आर.बी. मेमोरियल पब्लिक स्कूल, सीस्मिक पब्लिक स्कूल और न्यू लाइट पब्लिक स्कूल शामिल है।

इस अवसर पर रोटरी क्लब नोएडा की अध्यक्ष, रोटेरियन डॉ. मोहिता शर्मा ने कहा कि इस छात्रवृत्ति के माध्यम से हम उन छात्रों को प्रोत्साहित कर रहे हैं, जो संसाधनों के अभाव में अपनी प्रतिभा को निखार नहीं पाते। रोटरी क्लब नोएडा शिक्षा के क्षेत्र में ऐसे और भी कार्यक्रम लाने के लिए संकल्पित है। कार्यक्रम में ई पैक ग्रुप के प्रबंध निदेशक, रोटेरियन संजय सिंघानिया ने कहा कि हमें गर्व है कि हम इस नेक पहल का हिस्सा बन रहे हैं। हमारा उद्देश्य केवल वित्तीय सहायता देना नहीं, बल्कि एक ऐसे भविष्य का निर्माण करना है, जहां हर योग्य छात्र को समान अवसर मिले।

Origin of Almanac: धार्मिक क्रियाओं के समय निश्चित करने के लिए हुई पंचांग की उत्पत्ति

युवा क्रांति सेना के अध्यक्ष अविनाश सिंह ने बताया कि शिक्षा की इस अनूठी पहल से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में यह कार्यक्रम एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। हमारा लक्ष्य शिक्षा के क्षेत्र में असमानता को दूर करना और प्रतिभाशाली छात्रों को उचित अवसर प्रदान करना है। इस अवसर पर क्लब की महासचिव अलका चोपड़ा, प्रीति सिंघानिया, पब्लिक स्कूल वेलफेयर समिति के महासचिव राजेंद्र चौहान, मनीष श्रीवास्तव, रवि चोपड़ा, सुधीर मिढ़ा, प्रेम चोपड़ा, दीपक भार्गव, राम ग्रोवर, मयंक सिंह, साधु मकवाना, स्कूलों के प्रिंसिपल आदि मौजूद थे।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now