कॉकरोच जनता पार्टी चींटी जनता पार्टी
---Advertisement---

गोपाल नमो सेवा केंद्र के तीन वर्ष पूरे, नोएडा में भव्य समारोह

Noida News:कार्यक्रम के दौरान गोपाल नमो सेवा केंद्र द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला गया। पिछले तीन वर्षों में इस केंद्र ने 75 से अधिक सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता फैलाते हुए 8,000 से अधिक नागरिकों तक अपनी पहुंच बनाई है।

तीन साल में 8,000 लोगों को लाभान्वित करने वाला ‘गोपाल नमो सेवा केंद्र’ बना जनता का भरोसेमंद साथ

HIGHLIGHTS

  • गोपाल नमो सेवा केंद्र की बड़ी कामयाबी
  • सिर्फ राजनीति नहीं, सेवा का संकल्प
  • योजनाएं फाइलों से निकलकर जनता के द्वार पहुंचीं
  • गोपाल कृष्ण अग्रवाल के जनसेवा मॉडल के तीन वर्ष
  • गोपाल नमो सेवा केंद्र ने मनाया तीसरा स्थापना दिवस

Noida News:“सेवा परमो धर्म” की इस अनूठी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए और जनता के कल्याण के लिए समर्पित ‘गोपाल नमो सेवा केंद्र’ ने अपने तीन वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। इस अवसर पर आज सेक्टर-36 स्थित कम्युनिटी सेंटर, नोएडा में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें जनसेवा, सुशासन और अंत्योदय के संकल्प को नया जीवन दिया गया। यह कार्यक्रम केवल एक सालगिरह का जश्न नहीं था, बल्कि यह उस जन-आंदोलन का समारोह था, जो सरकारी योजनाओं को फाइलों से निकालकर जरूरतमंदों के द्वार तक पहुंचा रहा है।

कार्यक्रम में 300 से अधिक लाभार्थियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवकों और गणमान्य नागरिकों ने शिरकत की। मंच को गरिमामंडित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल एवं केंद्रीय मंत्री रहे श्री कलराज मिश्र जी, प्रेरणा संस्था के मार्गदर्शक एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख श्री कृपा शंकर जी तथा भाजपा नोएडा महानगर के जिला अध्यक्ष श्री महेश चौहान जी उपस्थित रहे।

जनता और सरकार के बीच विश्वास का सेतु

इस अवसर पर गोपाल नमो सेवा केंद्र के प्रेरणास्रोत और इस जनसेवा अभियान के शिल्पकार श्री गोपाल कृष्ण अग्रवाल जी भी मौजूद रहे। उपस्थित वक्ताओं ने श्री अग्रवाल की सराहना करते हुए कहा कि उनकी परिकल्पना और मार्गदर्शन में शुरू हुआ यह अभियान आज एक व्यापक जन आंदोलन का रूप ले चुका है। उन्होंने कहा कि जब गरीब को स्वास्थ्य सुरक्षा मिलती है, श्रमिक को पहचान मिलती है और कारीगर को अवसर मिलता है, तभी वास्तविक राष्ट्र निर्माण होता है। गोपाल नमो सेवा केंद्र इसी कार्य को लेकर समर्पित है।

कार्यक्रम के दौरान गोपाल नमो सेवा केंद्र द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला गया। पिछले तीन वर्षों में इस केंद्र ने 75 से अधिक सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता फैलाते हुए 8,000 से अधिक नागरिकों तक अपनी पहुंच बनाई है। आयुष्मान भारत, ई-श्रम, पीएम विश्वकर्मा, सामाजिक सुरक्षा और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से हजारों परिवारों को जोड़कर यह केंद्र सिद्ध कर चुका है कि यदि इच्छाशक्ति और सेवा भावना हो, तो शासन को वास्तव में जनता के द्वार तक पहुंचाया जा सकता है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा, दादरी, जेवर, बुलंदशहर और आसपास के क्षेत्रों में आयोजित शिविरों के माध्यम से यह अभियान लगातार विस्तार प्राप्त कर रहा है।

सिर्फ राजनीति नहीं, सेवा का संकल्प

अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि आज के समय में जनता को केवल भाषण नहीं, बल्कि परिणाम चाहिए। श्री गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने यह सिद्ध किया है कि एक सच्चा जनप्रतिनिधि वही होता है, जो जनता की समस्याओं को समझे और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए स्वयं मैदान में उतरे। वक्ताओं ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि श्री अग्रवाल का यह प्रयास केवल एक सेवा केंद्र तक सीमित नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र निर्माण का एक सशक्त अभियान है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “अंत्योदय” के विचार को यदि किसी ने जमीनी स्तर पर सबसे प्रभावी रूप से लागू किया है, तो वह गोपाल नमो सेवा केंद्र है।

लाभार्थियों और समाजसेवियों का सम्मान

समारोह का मुख्य आकर्षण उन लाभार्थियों का सम्मान रहा, जिनके जीवन में सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाकर सकारात्मक परिवर्तन लाया गया। कार्यक्रम में 29 विशिष्ट व्यक्तियों एवं समाजसेवियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है। इसके अतिरिक्त, जनपद गौतमबुद्ध नगर के विभिन्न सामाजिक, शैक्षिक, सेवा एवं जनकल्याण क्षेत्रों से जुड़े 25 से अधिक प्रमुख पदाधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों को भी सम्मान-प्रतीक भेंट कर सम्मानित किया गया।

Rishi Tiwari

ऋषि तिवारी (Rishi Tiwari) ने वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली और एनसीआर में एपीएनएस न्यूज एजेंसी में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद यहां से रुख कर लिया। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ नई पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षों से निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now