गाजियाबाद पुलिस चौकी के बाहर हादसा, सवालों के घेरे में पुलिस

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में लाल रंग की शर्ट पहने युवक को अचानक पुलिस चौकी से बाहर निकलते देखा जा सकता है। सड़क पर पहुंचते ही वह अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ छिड़कता है और अगले ही पल उसके कपड़ों में आग पकड़ लेती है।

नेहरू गार्डन चौकी के बाहर खौफनाक घटना, वीडियो देख उड़ गए होश

HIGHLIGHTS

  • गाजियाबाद में दिल दहला देने वाली घटना, पुलिस के सामने जला युवक
  • मारपीट के विवाद में चौकी पहुंचा युवक, बाहर आते ही उठाया ऐसा कदम
  • पुलिस सुलझा रही थी झगड़ा, युवक ने चौकी से बाहर लगा ली आग
  • सेकंडों में भड़की आग, पुलिसकर्मियों ने ऐसे बचाई युवक की जान

दिल्ली एनसीआर के गाजियाबाद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां खोड़ा थाना क्षेत्र के नेहरू गार्डन इलाके में पुलिस चौकी के बाहर एक युवक ने अचानक अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग के हवाले कर दिया। बुधवार देर शाम की यह घटना तब हुई जब मारपीट के विवाद को सुलझाने के लिए दोनों पक्षों को पुलिस चौकी पर बुलाया गया था। चौकी से बाहर निकलते ही युवक ने यह हटकर कदम उठा लिया, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद से ही इसे लेकर पूरे इलाके में चर्चा का बाजार गर्म हो गया है।

सड़क पर पहुंचकर खुद को लगाई आग

बता दें कि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में लाल रंग की शर्ट पहने युवक को अचानक पुलिस चौकी से बाहर निकलते देखा जा सकता है। सड़क पर पहुंचते ही वह अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ छिड़कता है और अगले ही पल उसके कपड़ों में आग पकड़ लेती है। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी और आसपास खड़े लोग बिना समय गंवाए उसकी ओर दौड़े और आनन-फानन में आग को काबू कर लिया गया, वरना मामला किसी बड़े हादसे में तब्दील हो सकता था।

दो पक्षों के बीच हुई थी मारपीट, दोनों ने दी थी शिकायत

मिली जानकारी के मुताबिक मामला गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र के नेहरू गार्डन इलाके का है। यहां एक ही इलाके में रहने वाले दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जो बाद में मारपीट तक पहुंच गया। बात बढ़ती देख दोनों ही पक्षों ने पुलिस में अपनी-अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। इसके बाद पुलिस ने मामले को सुलझाने के लिए दोनों पक्षों को नेहरू गार्डन पुलिस चौकी पर बुलाया। लेकिन चौकी पहुंचकर दोनों पक्षों के बीच एक बार फिर जुबानी तकरार शुरू हो गई और बहस धीरे-धीरे तेज होती चली गई।

बहस के बीच अचानक उठाया ऐसा कदम

इसी बहस के दौरान एक पक्ष के युवक ने अचानक चौकी से बाहर निकलने का रास्ता पकड़ लिया। पहले से तैयारी करके पहुंचे युवक ने सड़क पर पहुंचकर अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क दिया और खुद को आग के हवाले कर दिया। अचानक हुई इस हरकत से मौके पर मौजूद लोग भौचक्क रह गए। मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने मौकूदा मौजूदगी में ही युवक को आग से बाहर निकाल लिया और उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

इस पूरे मामले पर सहायक पुलिस आयुक्त (इन्दिरापुरम) अमित सक्सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना खोड़ा क्षेत्र के नेहरू गार्डन चौकी के अंतर्गत रहने वाले दो पक्षों के बीच कल रात एक वाद-विवाद हुआ था, जिसमें दोनों ही पक्षों ने अपने-अपने प्रार्थना पत्र पुलिस को सौंपे थे। इसी क्रम में दोनों पक्ष चौकी पर पेश हुए, जहां एक बार फिर वाद-विवाद की स्थिति पैदा हो गई। इसी बीच एक पक्ष के एक व्यक्ति ने चौकी से बाहर निकलकर अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाने का प्रयास किया।

तत्परता से बुझाई गई आग, युवक खतरे से बाहर

एसीपी अमित सक्सेना ने आगे बताया कि पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से तत्परता के साथ आग को बुझाया और युवक को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया, जहां उसे पूर्णतः सुरक्षित और खतरे से बाहर बताया गया है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक प्रकरण के सभी तथ्यों की गहनता से जांच की जा रही है और इस वक्त मौके पर शांति-व्यवस्था पूरी तरह कायम है।

घायल युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है। फिलहाल युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है और वह जान के खतरे से बाहर माना जा रहा है। पुलिस की मानें तो जल्द सुधार की स्थिति में उसे डिस्चार्ज भी किया जा सकता है।

जांच में जुटी पुलिस, दोनों पक्षों से हो रही पूछताछ

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवक ने यह कदम क्यों उठाया, उसके पास ज्वलनशील पदार्थ कैसे आया और क्या इसके पीछे कोई और कारण था, इन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का मानना है कि मारपीट के पहले विवाद में जिन लोगों के खिलाफ शिकायत मिली थी, उन पर भी कार्रवाई के विकल्पों पर विचार किया जाएगा। इस घटना के बाद चौकी क्षेत्र में पुलिस की निगरानी और कड़ी कर दी गई है।

किसी भी विवाद को गुस्से या जल्दबाजी में नहीं, बल्कि संवाद और कानूनी रास्ते से सुलझाना चाहिए। अगर कोई व्यक्ति लगातार तनाव, निराशा या मानसिक दबाव से गुजर रहा हो, तो उसे परिवार, दोस्तों या विशेषज्ञों से बात जरूर करनी चाहिए। देशभर में टेली-मानस हेल्पलाइन नंबर 14416 पर मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी मुफ्त सलाह उपलब्ध है, जिस पर कभी भी संपर्क किया जा सकता है।

Rishi Tiwari

ऋषि तिवारी (Rishi Tiwari) ने वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली और एनसीआर में एपीएनएस न्यूज एजेंसी में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद यहां से रुख कर लिया। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ नई पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षों से निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now