तेलंगाना और मध्यप्रदेश की प्रभारी बनाई गईं गीता सोनी

सुनील चिंचोलकर


जांजगीर,छत्तीसगढ़। भारतीय मजदूर संघ से संबंधित भारतीय प्राईवेट मजदूर महासंघ की दो दिवसीय अखिल भारतीय पदाधिकारी बैठक हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आयोजित हुई। बैठक में भारतीय मजदूर संघ जिला जांजगीर की कार्यकारी अध्यक्ष व बीएमएस प्रदेश सदस्य गीता सोनी को तेलंगाना स्टेट और मध्य-प्रदेश के प्रभारी का दायित्व सौंपा गया। गौरतलब है कि गीता सोनी एक लम्बे अरसे से मजदूरों के हित में कार्य कर रही हैं।

बैठक में उत्तर क्षेत्र के संगठन मंत्री पवन कुमार और भारतीय मजदूर संघ हरियाणा के प्रांत महामंत्री हवा सिंह मेहला का सानिध्य प्राप्त हुआ। बैठक में 8 प्रान्तों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता भारतीय प्राईवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष योगेश शर्मा ने अध्यक्षता की। बैठक का संचालन महामंत्री रवि शंकर आलूरी ने किया। भारतीय प्राइवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ की अखिल भारतीय मंत्री गीता सोनी छत्तीसगढ़ को तेलंगाना स्टेट और मध्य प्रदेश का प्रभारी बनाये जाने पर अध्यक्ष योगेश शर्मा ने उनका सत्कार किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश में महिला चालकों को संगठित करने में गीता सोनी का योगदान महत्वपूर्ण है और छत्तीसगढ़ में चालकों की समस्याओं के समाधान से गीता सोनी का चालकों के प्रति विश्वास बढ़ा है।

दिल्ली में ‘Tu Yaa Main’ का धमाकेदार प्रमोशन

गीता सोनी ने कहा मुझे राष्ट्रीय मंत्री का दायित्व संभालने का मौका दिया गया हैं इसके लिए मै महामंत्री रविशंकर अल्लुरी और अध्यक्ष योगेश शर्मा का आभार प्रकट करती हूँ। गीता ने भारतीय प्राइवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ और भारतीय मजदूर संघ के लिए समय देने और कार्य बढ़ाने का आश्वासन दिया। उन्होनें कहा कि छत्तीसगढ़ में भी ट्रांसपोर्ट का हर जिले में यूनियन गठन किया जाएगा और चालक परिचालक के श्रमिक हित में हम काम करते रहेंगे।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now