नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के आईएसएसओ (ISSO) जिम्नास्टों ने विभिन्न स्तरों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखते हुए 4 से 5 अक्टूबर, 2025 को हैदराबाद में हुए आईएसएसओ (ISSO) नेशनल जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में कुल 8 मेडल अर्जित किए। इससे पहले सितंबर माह में हुए CBSE प्रतियोगिता में 18 पदकों के साथ शानदार प्रदर्शन किया था।
यह भी पढ़ें : दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: एमसीडी आयुक्त के वित्तीय अधिकारों में दस गुना इजाफा
राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ रहा गौतम बुद्ध नगर का नाम
ISSO नेशनल जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में 8 पदक और इससे पहले CBSE प्रतियोगिता में 18 पदक जीतना गौतम बुद्ध नगर के जिम्नास्टिक खिलाड़ियों के लिए बड़ी उपलब्धि है। खिलाड़ियों के लगातार बेहतर प्रदर्शन से आने वाले समय में जिले से और भी प्रतिभाशाली जिम्नास्टों के राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने की उम्मीद है।
इस प्रतियोगिता में वान्या चौधरी ने 1 स्वर्ण, 3 रजत और 1 कांस्य पदक, समायरा गुप्ता ने कांस्य, ईवा चौहान ने कांस्य और टिया चौहान ने विभिन्न श्रेणियों में कांस्य पदक जीते। गौतम बुद्ध नगर आईएसएसओ (ISSO) के सचिव राजीव श्रीवास्तव ने कहा, “हमें सभी स्तरों पर असाधारण प्रदर्शन करने वाले अपने जिम्नास्टों पर बहुत गर्व है। आईएसएसओ (ISSO) उनकी लगन और कड़ी मेहनत गौतम बुद्ध नगर आईएसएसओ (ISSO) में जिम्नास्टिक का नाम राष्ट्रीय स्तर पर ऊँचा उठा रहा है, और हम आगामी सत्र में राज्य और राष्ट्रीय खेलों में और भी सफलताओं की आशा करते हैं।
























