फर्जी नंबर प्लेट लगाकर लूट करने वाले गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार

संदिप कुमार गर्ग


ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने वाहन और मोबाइल लूट करने वाले गैंग का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से फर्जी नंबर प्लेट लगी दो बाइक, एक मोबाइल फोन और तमंचा बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी इलाके में घूमकर पहले रेकी करते थे और मौका मिलते ही बाइक, मोबाइल फोन सहित अन्य सामान चोरी और लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते थे।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान नवादा गोलचक्कर के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रबूपुरा निवासी नाजिम पुत्र सफिया, शहनवाज पुत्र नजरूद्दीन और खुर्जा निवासी फुरकान पुत्र राजा के रूप में हुई है।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ के दौरान वाहन और मोबाइल लूट की घटनाओं से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। आरोपियों के पास से बरामद सामान के आधार पर पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, यह गिरोह वारदात को अंजाम देने से पहले इलाके में घूमकर रेकी करता था। इसके बाद सुनसान या कम भीड़ वाले स्थानों पर मौका देखकर बाइक और मोबाइल फोन आदि सामान चोरी कर लिया जाता था।

आरोपी चोरी किए गए वाहनों की पहचान छिपाने के लिए उन पर फर्जी नंबर प्लेट लगा देते थे। इसके बाद इन्हीं वाहनों का इस्तेमाल राहगीरों से मोबाइल फोन लूटने के लिए भी किया जाता था।

ग्रेटर नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से फर्जी नंबर प्लेट लगी दो बाइक, एक मोबाइल फोन और एक तमंचा बरामद किया है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह ने अब तक कितनी वारदातों को अंजाम दिया है और इनके साथ और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।

पुलिस की कार्रवाई के बाद वाहन और मोबाइल लूट गैंग के खिलाफ जांच आगे बढ़ाई जा रही है। बरामद वाहनों और मोबाइल फोन के संबंध में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now