FlixBus: फ्लिक्सबस ने भारत में लॉन्च की बस सेवा

संदीप कुमार गर्ग


नई दिल्ली। दुनिया के 42 देशों में सबसे बड़ा बस नेटवर्क ऑफर करने वाले एक ग्लोबल ट्रैवल-टेक लीडर फ्लिक्सबस (FlixBus) ने भारत में अपने आने की घोषणा कर दी है. कंपनी वादा करती है कि वह दुनिया के दूसरे सबसे बड़े बस बाजार में सुविधाजनक यात्रा, प्रतिस्पर्धी मूल्य और सर्वोत्तम सुरक्षा मानकों के साथ इंटरसिटी ट्रैवल में क्रांति ला देगी। फ्लिक्सबस के इस देश में आते ही हजारों भारतीयों के लिए अब बहुत सारे सुविधाजनक, सुरक्षित और विश्वसनीय यात्रा विकल्प उपलब्ध हैं. इस सेवा में नई दिल्ली, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के बीच शहरों और रास्तों को जोड़ा गया है।

फ्लिक्सबस इंडिया के लिए टिकट आज 1 फरवरी से लोगों के लिए उपलब्ध है और इसके पहले रूट 6 फरवरी से 99 रुपये के एक स्पेशल लॉन्च प्राइस के साथ शुरू हो रहे हैं, जो दिल्ली को अयोध्या, चंडीगढ़, जयपुर, मनाली, हरिद्वार, ऋषिकेश, अजमेर, कटरा, देहरादून, गोरखपुर, वाराणसी, जोधपुर, धर्मशाला, लखनऊ और अमृतसर से जोड़ते हैं. इन रास्तों पर 59 स्टॉप होंगे और 200 से भी ज्यादा कनेक्शन होंगे।

स्थानीय बस चालकों के साथ रणनीतिक सहयोग के साथ फ्लिक्सबस अपने टेक प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग कर रहा है ताकि वह अपने पार्टनर्स के बिजनेस ऑपरेशन को बढ़ाने में मदद कर सके। नेटवर्क प्लानिंग, रेवेन्यू मैनेजमेंट और यील्ड ऑप्टिमाइजेशन में मुख्य भूमिका निभाते हुए, फ्लिक्सबस यात्रियों और ऑपरेटर्स के लिए एक बेहतर और आरामदायक यात्रा का अनुभव सुनिश्चित करता है. यह सब क्वालिटी, सुरक्षा, कनसिस्टेंसी और ग्राहकों को बेहतरीन ग्राहक अनुभव की प्रतिबद्धता के जरिए होता है। इसके अलावा, फ्लिक्सबस एक्सक्लूसिव तौर पर बीएस6 इंजन वाले प्रीमियम बस मॉडल के साथ काम कर रहा है। यह प्रदूषण कम करने को लेकर बने कड़े नियमों का पालन करता है और पर्यावरणीय संवेदनशीलता के प्रति समर्पण का मजबूती से समर्थन करता है।

कंपनी का यात्री सुरक्षा के लिए अटल समर्पण तमाम इनोवेटिव उपायों के जरिए स्पष्ट है, जिन्हें वह भारतीय बाजार में भी लागू करना चाहती है. इसमें कुछ खासियते हैं, जिनमें लिंग के आधार पर सीट देना भी शामिल है, जिसके तहत महिलाओं के पास की जो सीट होती है, उसे भी किसी दूसरी महिला के लिए ऑटोमेटिक तरीके से रिजर्व कर दिया जाता है. इसके अलवा 24×7 रेस्पॉन्स करने वाली टीम, ट्रैफिक कंट्रोल वार्ड, सभी सीटों के लिए 2-प्वाइंट सीट बेल्ट्स और स्पेशल फ्लिक्सबस लाउंजेस जैसी सुविधाएं भी इसमें शामिल हैं। ये सुविधाएं इस इंडस्ट्री में सुरक्षा के लिए नए मानक स्थापित करती हैं।

भारत में अपनी सर्विस लॉन्च करने पर Flix के सीईओ ने कहा – ‘हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि हम भारत में अपना बिजनेस फैला रहे हैं. यह एक बड़ा कदम है, जिसके तहत हम 43वें देश में पहुंच चुके हैं, जो दुनिया में एक बड़ा बस मार्केट भी है. भारतीय बाजार में प्रवेश हमारे लिए एक बड़ा अवसर है, जो आकांक्षा और महत्वपूर्ण संभावना की मान्यता के साथ भरा हुआ है, जिसमें भारत में मोबिलिटी लैंडस्केप को बदलने की ताकत है। हमारा मिशन पूरी तरह से उन लक्ष्यों के साथ मेल खाता है जो भारत कोशिश कर रहा है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now