संदिप कुमार गर्ग
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के प्लॉट नंबर एनएच – 14 ब्लॉक सी, गामा 1 में सोमवार को चेयरमैन डॉ. डी.के. गुप्ता और निदेशक डॉ. रश्मि गुप्ता ने फेलिक्स हॉस्पिटल में पूजा अर्चना कर हॉस्पिटल का सॉफ्ट लांच किया। डॉ. डी.के. गुप्ता ने बताया कि फेलिक्स हॉस्पिटल जो अपनी उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाओं के लिए जाना जाता है कुछ दिन पहले ही चौहान संजीवनी अस्पताल का आधिकारिक रूप से टेकओवर किया है। सोमवार को इसका नए तरीके से विधिवत शुभारंभ किया गया है।
स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाते हुए, सोमवार को ग्रेटर नोएडा के प्लॉट नंबर एनएच-14, ब्लॉक सी, गामा 1 में फेलिक्स हॉस्पिटल (Felix Hospital Greater Noida) का विधिवत पूजा-अर्चना के साथ सॉफ्ट लॉन्च किया गया। इस नए अस्पताल का शुभारंभ चेयरमैन डॉ. डी.के. गुप्ता और निदेशक डॉ. रश्मि गुप्ता द्वारा किया गया।
चौहान संजीवनी अस्पताल का हुआ टेकओवर
फेलिक्स हॉस्पिटल अपनी उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाओं के लिए जाना जाता है। कुछ समय पहले ही अस्पताल ने चौहान संजीवनी अस्पताल का आधिकारिक रूप से टेकओवर किया है, जिसके बाद इसे नए और आधुनिक स्वरूप में शुरू किया गया है।
फेलिक्स अस्पताल नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा में अब कुल मिलकर 800 बेड्स लाने वाला है। फेलिक्स ने नोएडा में जन-जन तक स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने के उद्देश्य से नोएडा के अनेक सेक्टर्स में अस्पताल, पॉलीक्लीनिक एवं मेडिकल रूम स्थापित किए है। जिसमें नोएडा के सेक्टर 137, सेक्टर 135, सेक्टर 100, सेक्टर 143, सेक्टर 150, सेक्टर 144, सेक्टर 168, दिल्ली का न्यू अशोक नगर एवं ग्रेटर नोएडा शामिल है।
अस्पताल को विभिन्न प्लेटफॉर्म जैसे एबीपी न्यूज, जी न्यूज, दैनिक जागरण, रोटरी क्लब, एसोचैम एवं फिक्की) पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए सम्मान मिल चुका है। फेलिक्स हॉस्पिटल की मेनेजिंग डायरेक्टर डॉ. रश्मि गुप्ता ने बताया कि हमारा उद्देश्य नए अस्पताल के माध्यम से अपने चिकित्सा सेवाओं के स्तर को और ऊंचा उठाना और ग्रेटर नोएडा के लोगों को सर्वोत्तम स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है।इस टेक ओवर के साथ ही उन्होंने घोषणा की है कि वे ग्रेटर नोएडा के नए फेलिक्स हॉस्पिटल में नई सुविधाओं और सेवाओं का विस्तार करेंगे, जिसमें 24×7 आपातकालीन सेवाएं, विशेष चिकित्सा क्लिनिक और अत्याधुनिक डायग्नोस्टिक के साथ -2 हृदय रोग, नेफ्रोलॉजी, गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी, और ऑन्कोलॉजी जैसी विशेषताएं शामिल होंगी।
























