दिल्ली में परीक्षा में गड़बड़ी करने वाले रैकेट का पर्दाफाश

ऋषि तिवारी


नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली पुलिस सीआर पार्क द्वारा एक रैकेट का पर्दाफाश किया है जो कि बड़ी-बड़ी परीक्षाओं में फर्जी तरीके से परीक्षा दिलाते थे और इसके एवज में लाखों रुपए लेते थे। बता दे कि बीते रविवार को सीबीएसई की सीनियर सुपरिटेंडेंट की परीक्षा हो रही थी, वहां पर फर्जी तरीके से किसी और के नाम पर परीक्षा देने की कोशिश की जा रही थी और बायोमेट्रिक जांच के समय केंद्र के द्वारा उसे पकड़ लिया गया।

बता दे कि रविवार को सीबीएसई की सीनियर सुपरिटेंडेंट की परीक्षा हो रही थी जिसमें यह फर्जी तरीके से परीक्षा देने आया था और दिल्ली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तुरंत उस शख्स को पकड़ लिया। उसका नाम सचिन है और पहले भी वह इस तरह से कई बार परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा कर चुका है। दिल्ली पुलिस ने तुरंत सचिन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की, उसके बाद एक के बाद एक उस रैकेट के 2 और लोग दिल्ली पुलिस के गिरफ्तार कर लिया और इसके बाद पता लगा कि वह दोनों सरकारी नौकरी में थे और सचिन जिसके नाम पर परीक्षा दे रहा था उसका नाम नितिन था, लिहाजा दिल्ली पुलिस ने उसे भी पकड़ लिया।

हरीश राणा का अंतिम संस्कार, परिवार ने किया अंगदान

एडिशनल डीसीपी अचिन गर्ग ने बताया कि यह लोग इस तरह के फर्जी परीक्षाएं पहले भी कई बार कर चुके हैं और हर बार इनके द्वारा दिया गया परीक्षा सफल नहीं हुआ है,लेकिन चंद पैसों की लालच में कई लोग इस तरह के फर्जीवाड़े में फंस जाते हैं। दिल्ली पुलिस ने इन आरोपियों के पास से कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी प्राप्त किए हैं, जिसका इस्तेमाल इस तरह से परीक्षा दिलाने में किया जा रहा है। फिलहाल दिल्ली पुलिस के तरफ से राजधानी दिल्ली में चल रहे इस बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है और इसके तार कहीं और आगे भी जुड़े हो इसको लेकर आगे की जांच कर रही है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now