भाजपा रेखा गुप्ता द्वारा घर की हर महिला को मिलेंगे 2500 रुपए

संध्या समय संवाददाता


दिल्ली सरकार ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए “महिला समृद्धि योजना” को मंजूरी दे दी है और इस योजना के तहत महिलाओं को हर माह ₹2500 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। सीएम रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में मंत्रियों की समिति की पहली बैठक में इस योजना को लागू करने पर सहमति बनाई गई है, योजना का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनके जीवन स्तर को बेहतर करना है।

भाजपा ने चुनाव के दौरान किया था वादा

बता दे कि दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपए देने का वादा भाजपा पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान अपने चुनावी घोषणा पत्र में किया था जो आज भाजपा पार्टी ने किया है। बता दे कि महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने मिलेंगे तो सही, लेकिन वह इसमें से आधे पैसे ही निकाल पाएंगी। क्योंकि वह शेष राशि उनके नाम से एक आरडी (Recurring Deposit) खाते में जमा होगी। यह राशि एक निश्चित समय के बाद निकाली जा सकेगी, जिसकी समय-सीमा और राशि का निर्धारण समिति द्वारा किया जाएगा।

राशि का वितरण और बचत प्रावधान

महिलाओं को मिलने वाली ₹2500 की राशि सीधे उनके बैंक खातों में डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजी जाएगी। हालांकि, उन्हें पूरी राशि एक साथ निकालने की अनुमति नहीं होगी। आधी राशि महिला तुरंत निकाल सकेगी, जबकि शेष राशि उनके नाम से एक आरडी (Recurring Deposit) खाते में जमा होगी। यह राशि एक निश्चित समय के बाद निकाली जा सकेगी, जिसकी समय-सीमा और राशि का निर्धारण समिति द्वारा किया जाएगा।

संजय कपूर की ‘संकल्प’ का दमदार ट्रेलर रिलीज

20 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ

दिल्ली सरकार के अनुसार, इस योजना से राजधानी दिल्ली की लगभग 20 लाख महिलाएं लाभान्वित होंगी। इसके लिए ₹5100 करोड़ का बजट निर्धारित किया गया है। सरकार का कहना है कि योजना को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश तैयार किए जा रहे हैं। समिति हर पहलू पर गहन चर्चा कर रही है, ताकि योजना का लाभ सही और जरूरतमंद महिलाओं तक पहुंच सके।

बता दे कि इस योजना पर विपक्ष ने योजना में देरी को लेकर सरकार पर सवाल उठाए हैं और इस पर सीएम रेखा गुप्ता ने स्पष्ट किया कि सरकार योजना को केवल कागजों पर नहीं, बल्कि धरातल पर मजबूती से लागू करना चाहती है। इसलिए दिशा-निर्देशों को अंतिम रूप देने में समय लग रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि योजना जल्द ही पूरी पारदर्शिता और प्रभावशीलता के साथ लागू की जाएगी।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now