प्रेमी जोड़े से मारपीत और जुलूस निकालने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार

कानून हाथ में लेने की दरिंदगी, 7 गिरफ्तार

UP News: उत्तर प्रदेश के इटावा से लव ट्रिएंगल और खुलेआम कुकृत्य का शर्मनाक मामला सामने आया है। प्रेम प्रसंग के शक में परिजनों ने पहले एक महिला को जबरदस्ती घर बुलाया, फिर उस पर दबाव बनाकर प्रेमी को रात के अंधेरे में फोन पर बुलवा लिया। जब युवक मंजिल पर पहुंचा, तो उसके साथ जमकर मारपीट की गई और रातभर बंदी बनाकर रखने के बाद सुबह दोनों का मुंह काला कर गांव में जुलूस निकाल दिया गया।

मामला इटावा जिले के वैदपुरा थाना क्षेत्र के बर्रा गांव का है। जानकारी के अनुसार, गांव की रहने वाली तीन बच्चों की मां 26 मार्च को अपनी मर्जी से मैनपुरी जिले के एक युवक के साथ घर छोड़कर भाग गई थी। हालांकि, अगले दिन 27 मार्च की शाम तक परिजनों ने उसे ढूंढ लिया और जबरदस्ती वापस घर ले आए।

रची गई साजिश और फोन पर दिया बुलावा

बता दें कि महिला का आरोप है कि घर वापस आने के बाद उसके साथ बुरी तरह मारपीट की गई और प्रताड़ित किया गया। इसके बाद परिजनों ने एक बड़ी साजिश रची। 27 मार्च की रात करीब 10 बजे महिला के परिजनों ने उस पर जबरदस्त दबाव बनाया और उसके मोबाइल से प्रेमी को फोन करवाया। महिला के मुंह से युवक को बुलावा दिलाया गया- “मुझसे मिलने आ जाओ…”

यह भी पढ़ें : एकता कपूर ने खोली बॉलीवुड की बदलती लाइफस्टाइल की पोल

रातभर बंदी बनाकर रखा, सुबह उतारा जुलूस

युवक रात करीब 11 बजे गांव पहुंचा, लेकिन वहां पहले से ही परिजनों और गांव वालों की भीड़ मौजूद थी। युवक को घेरकर लात-घूंसों और जूता-चप्पलों से जमकर पीटा गया और उसे एक कमरे में बंद कर दिया गया। शनिवार सुबह करीब 5 बजे दोनों (महिला और युवक) का मुंह काला कर दिया गया। इसके बाद उन्हें गांव में एक जुलूस की तरह घुमाया गया। चश्मदीदों के मुताबिक, इस दौरान कुछ लोग दोनों को चप्पलों की माला पहनाने की भी तैयारी कर रहे थे, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया।

महिला और युवक के साथ मारपीट

घटना की सूचना मिलते ही वैदपुरा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और भीड़ को खदेड़कर दोनों को सुरक्षित थाने ले आई। वैदपुरा थाना प्रभारी नागेंद्र सिंह ने बताया कि महिला और युवक के साथ मारपीट और शांति भंग करने के आरोप में 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कुछ अन्य लोगों से भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

सीओ (सर्कल ऑफिसर) आयुषी सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बताया कि महिला की तहरीर पर उसके पति, देवर और अन्य लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि कानून को हाथ में लेने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और शेष आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

Rishi Tiwari

ऋषि तिवारी (Rishi Tiwari) ने वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली और एनसीआर में एपीएनएस न्यूज एजेंसी में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद यहां से रुख कर लिया। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ नई पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षों से निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now