रजौरी गार्डन तेज रफ्तार कार से टक्कर में बुजुर्ग की मौत

संदिप कुमार गर्ग


नई दिल्ली। वेस्ट दिल्ली के राजौरी गार्डन में रिंग रोड पर बुधवार को सड़क हादसा हो गया, जिसमें बुजुर्ग की मौत हो गई है दरअसल, यहां तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मारी और जिसके बाद कार एक अन्य कार में जा टकराई। घटना में बाइक सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। जानकारी के यह हादसा सुबह करीब 11 बजे हुआ है।

मृतक की पहचान 64 वर्षीय किशन लाल के रूप में हुई है, जो खानपुर इलाके के रहने वाले थे। घटना के बाद बुजुर्ग को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों का कहना है कि पुलिस सही तरह से कुछ नहीं बता रही है। मृतक के परिवार में उनकी मां और बेटी है और वह अपने घर का पालन पोषण करने वाले अकेले व्यक्ति थे। घटना को लेकर उनके परिजन इंसाफ की मांग कर रहे हैं।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now