Eid-ul-Azha : जिला में ईद-उल-अजुहा (बकरीद) पर्व धूमधाम से मनाया गया

सुरेन्द्र दुआ संवाददाता


नूंह। जिला में गुरूवार को ईद-उल-अजुहा(बकरीद) पर्व धूमधाम से मनाया गया। मुस्लिम बाहुल्य जिला नूंह(मेवात) में इस पर्व की खासी रौनक थी। कई जगह ईद की नमाज से पूर्व हो रही बारिश से भी इस्लाम के मानने वालों के उत्साह में किसी भी तरह की कोई कमी देखने को नहीं मिल रही थी। मस्जिद व ईदगाह नमाजियों से खचा खच भरी हुई थी। बारिश के दौरान नमाजियों ने ईद की नमाज अता की। नमाज के बाद इस्लाम धर्म के मुफ्ति, मौलवी व जानकारों ने आपसी भाईचारा, विश्व में अमन शांति की दुआ पढी।

नमाज के बाद सभी ने एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और हिन्दु-मुस्लिम पारम्परिक त्योहारों को आपस में मिलकर बैठकर मनाकर साम्प्रदायिक सौहार्द की मिशाल कायम किए हुए हैं। वर्ष 2024 करीब होने से सियासी लोगों ने भी ईद मिलन समारोह के आयोजन करने के दौरान वह सियासी गुफ्तगू करने से भी गुरैज नहीं कर रहे थे। खराब मौसम की वजह से आयोजनों में भीड़ कम ही दिखाई दे रही थी। सुबह से ही जिला की ईदगाहों में इस्लाम के मानने वालें रंग भी रंगी पोशाक व टोपियों से ईद की नमाज अता करने के लिए कूच कर रहे थे।

लोगों ने घरों में खीर,सेविया आदि बनाई हुई थी जो एक-दूसरे को आदान-प्रदान कर रहे थे। इससे पहले बीती रात जोरदार खरीददारी की गई और सारी रात दुकाने खुली रही। पर्व को लेकर घर- घर जाकर व सोशल मीडिया के जरिये भी बधाई दी गई।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now