डा. महेश शर्मा व विधायक दादरी तेजपाल नागर ने किया विभिन्न विषयों पर चर्चा

संदिप कुमार गर्ग


ग्रेटर नोएडा। मंगलवार को सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार डा. महेश शर्मा व विधायक दादरी तेजपाल नागर ने विकास परियोजनाओं के संदर्भ में केंद्रीय मंत्री आवासन एवं शहरी विकास मंत्री भारत सरकार मनोहर लाल से हाईराइज सोसायटी ग्रेटर नोएडा वेस्ट के क्षेत्रवासियों का प्रतिनिधि मण्डल के साथ शिष्टाचार भेंट कर विभिन्न विषयों पर चर्चा कर पत्र प्रेषित किया।

इस अवसर पर हाईराइज सोसायटी ग्रेटर नोएडा वेस्ट के प्रतिनिधि मण्डल ने मंत्री को विज्ञप्ति प्रेषित कर ग्रेनो वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर परियोजना के संदर्भ में भारत सरकार द्वारा पूर्व में इस प्रक्रिया को गति प्रदान करने की दिशा में जो महत्वपूर्ण कदम उठाये गये जैसे उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस परियोजना का बजट प्रदान कराने हेतु आदि धन्यवाद प्रस्तुत किया तथा शेष कार्य को गति प्रदान करने हेतु अनुरोध किया, जिस पर मंत्री ने प्रतिनिधि मण्डल को आश्वस्त करते हुए यह विश्वास दिलाया कि ग्रेनो वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर परियोजना के शेष कार्यों को शीघ्र ही पूर्ण कराया जायेगा। जिससे वर्तमान में क्षेत्रवासियों को एक सुगम व समृद्ध यातायात जैसी सुविधाओं का लाभ मिल पायेगा।

इस दौरान विधायक प्रतिनिधि दीपक यादव, सांसद प्रतिनिधि संदीप शर्मा, लोकेश कुमार, मुकेश चौहान, विपिन चन्दर द्विवेदी, संगीता तिवारी, आशीष दुबे उपस्थित रहे। सांसद डा. महेश शर्मा व माननीय विधायक दादरी तेजपाल नागर ने माननीय केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल को क्षेत्रवासियों की ओर से धन्यवाद प्रेषित किया।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now