राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान से मचा राजनीतिक बवाल

Delhi News: राहुल गांधी के इस 'गद्दार' वाले बयान पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कड़ा पलटवार किया, उन्होंने इसे भारतीय राजनीति की शुचिता के खिलाफ बताते हुए 'दुर्भाग्यपूर्ण' और 'अराजकतावादी मानसिकता' करार दिया है।

भाजपा ने राहुल गांधी को बताया ‘हार की निराशा में डूबा नेता’

HIGHLIGHTS

  • रायबरेली रैली में राहुल का विवादित बयान, भाजपा ने किया पलटवार
  • दलित नेता की प्रतिमा अनावरण के बाद राहुल गांधी का बड़ा हमला
  • राहुल गांधी ने RSS-BJP पर साधा निशाना, दिया विवादित बयान
  • भाजपा का पलटवार: राहुल गांधी की भाषा पर उठाए सवाल
  • रायबरेली में राहुल गांधी का भाषण बना राजनीतिक टकराव की वजह

Delhi News: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली में एक बड़ा राजनीतिक बयान दे दिया है, जिसके चलते देश की राजनीति गर्मा गई है। देखा जाए तो राहुल गांधी ने पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री अमित शाह पर जमकर हमला बोलते हुए उन्हें ‘गद्दार’ तक कह डाला और राहुल गांधी के इस बयान पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी। जिसमें कांग्रेस की मानसिकता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

रायबरेली में राहुल का हमला

बता दें कि आज रायबरेली के धुलवारी गांव में दलित नेता वीरा पासी की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद राहुल गांधी एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे और इस दौरान उन्होंने अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए आरएसएस और भाजपा पर निशाना साध दिया और कहा कि जब यह आरएसएस कार्यकर्ता आपके सामने आएं, पीएम मोदी व अमित शाह की तारीफ करेंगे, तो आप उनके मुंह पर कहना कि आपका प्रधानमंत्री गद्दार है, आपका गृह मंत्री भी गद्दार है और आपका संगठन गद्दार है। जिसके बाद उन्होंने आरोप लगाया कि इन लोगों ने हिंदुस्तान को बेचने का काम किया है और कहा कि आपने संविधान पर हमला किया, आपने अंबेडकर पर हमला किया और आपने गांधी जी पर आक्रमण किया। ये बातें आप उनसे खुलकर कहिएगा।

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल गांधी को ‘हार की निराशा’ बताया

बता दें कि राहुल गांधी के इस ‘गद्दार’ वाले बयान पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कड़ा पलटवार किया, उन्होंने इसे भारतीय राजनीति की शुचिता के खिलाफ बताते हुए ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ और ‘अराजकतावादी मानसिकता’ करार दिया है। बता दें कि नितिन नवीन ने तंज कसते हुए कहा कि लगातार मिल रही चुनावी हार की निराशा अब राहुल गांधी के चरित्र पर दिखाई दे रही है, कहा कि राहुल गांधी भारतीय राजनीति के ‘राहू’ हैं, जो देश के माहौल को गंदा कर रहे हैं।

नितिन नवीन ने राहुल गांधी और उनके पूर्वजों पर निशाना साधा

नितिन नवीन ने राहुल गांधी और उनके पूर्वजों पर भी निशाना साधा, कहा कि राहुल गांधी के पूर्वजों ने देश की जमीन गिरवी रखने का काम किया, कभी सैनिकों का मनोबल नहीं बढ़ाया। उन्होंने सवाल किया कि क्या देश की जमीन सुरक्षित रखना और नक्सलवाद खत्म करना गद्दारी है? नितिन नवीन ने मोदी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि आज पीएम मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद पर लगाम लगी है और सेना स्वाभिमान से काम कर रही है, जबकि पहले सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई थी।

भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता ने की राहुल के बयान की कड़े शब्दों में निंदा

बता दें कि भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने भी राहुल के बयान की कड़े शब्दों में निंदा की और कहा कि राहुल गांधी सिर्फ राजनीतिक विरोधियों से नहीं, बल्कि भारतीय राज्य और लोकतंत्र से लड़ रहे हैं। ऐसी भाषा तो पाकिस्तान या आतंकवादी ही बोल सकते हैं। यह देश के 140 करोड़ नागरिकों का अपमान है।

Rishi Tiwari

ऋषि तिवारी (Rishi Tiwari) ने वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली और एनसीआर में एपीएनएस न्यूज एजेंसी में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद यहां से रुख कर लिया। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ नई पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षों से निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now