कॉकरोच जनता पार्टी नोएडा- गाजियाबाद चींटी जनता पार्टी बिल्डर पंजाब-हरियाणा बिहार-झारखंड क्राइम न्यूज़ फिल्म न्यूज राजनीतिक न्यूज लाइफस्टाइल जरा हटके खेल जर्नल नॉलेज

---Advertisement---

मुफ्त पौधे बांटकर रच दिया इतिहास, ग्रीन क्रूसेडर का अनोखा मिशन सफल

Delhi News: सत्यनारायण दास ने बताया कि उनका उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि लोगों में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। उनका कहना है कि मनुष्य को सबसे अधिक सुख और शांति प्रकृति से मिलती है, लेकिन उसकी रक्षा के लिए समय निकालने को समाज तैयार नहीं है।

दिल्ली के प्रदूषण से निपटने के लिए केंद्रीय पर्यावरण मंत्री से मिलकर देंगे सुझाव

HIGHLIGHTS

  • ग्रीन क्रूसेडर का बड़ा दावा
  • देशी पौधे घटाएंगे दिल्ली का प्रदूषण
  • सिर्फ एक पौधा बदलेगा भविष्य
  • ग्रीन क्रूसेडर की अनोखी पर्यावरणीय अपील
  • 15 हजार पौधे मुफ्त बांट चुके

Delhi News: ओडिशा के पर्यावरण प्रेमी एवं ‘ग्रीन क्रूसेडर’ के रूप में पहचान बना चुके श्री सत्यनारायण दास ने देशी पौधों के माध्यम से प्रदूषण नियंत्रण और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संदेश दिया है। नई दिल्ली स्थित प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि भारतीय वनस्पतियों में अनेक ऐसे पौधे हैं, जो वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में अत्यंत उपयोगी हैं। उन्होंने कहा कि वह इन उपायों को लेकर केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से मिलना चाहते हैं, ताकि दिल्ली जैसे देश के सर्वाधिक प्रदूषित महानगर में इन प्राकृतिक समाधानों को व्यापक स्तर पर अपनाया जा सके।

पर्यावरण संरक्षण का बड़ा जनआंदोलन खड़ा

सत्यनारायण दास ने बताया कि उनका उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि लोगों में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। उनका कहना है कि मनुष्य को सबसे अधिक सुख और शांति प्रकृति से मिलती है, लेकिन उसकी रक्षा के लिए समय निकालने को समाज तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक नागरिक अपने परिवार और आने वाली पीढ़ी के लिए एक-एक पौधा लगाने का संकल्प ले, तो पर्यावरण संरक्षण का बड़ा जनआंदोलन खड़ा हो सकता है।

उन्होंने लोगों से विशेष रूप से देशी प्रजातियों के पौधे लगाने की अपील करते हुए कहा कि शहरी क्षेत्रों में कंक्रीट के बढ़ते विस्तार और भूजल स्तर में गिरावट जैसी समस्याओं से निपटने के लिए स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप वृक्षारोपण आवश्यक है। उन्होंने तुलसी, करी पत्ता, गुर्जला सहित कई उपयोगी पौधों का उल्लेख करते हुए कहा कि ये पौधे पर्यावरण के साथ-साथ मानव स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी हैं। उनके अनुसार, प्रत्येक घर में तुलसी का पौधा होना चाहिए, क्योंकि यह पर्यावरण को बेहतर बनाने के साथ सकारात्मक वातावरण भी निर्मित करता है।

पौधों की निःशुल्क नर्सरी

ग्रीन क्रूसेडर ने बताया कि वह अब तक 15 हजार से अधिक पौधों की निःशुल्क नर्सरी लोगों को वितरित कर चुके हैं। इन पौधों की नर्सरी वह स्वयं तैयार करते हैं और बिना किसी शुल्क के लोगों को उपलब्ध कराते हैं। दिल्ली प्रवास के दौरान उन्होंने प्रेस क्लब ऑफ इंडिया सहित राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों में भी पौधरोपण किया।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में बढ़ती आयु के कारण वह प्रतिदिन लगभग 40 से 50 पौधे ही लगा पाते हैं, जबकि पहले यह संख्या 50 से 60 तक होती थी। उनका मानना है कि किसी एक व्यक्ति के प्रयास से पर्यावरण संरक्षण का लक्ष्य पूरा नहीं हो सकता, इसलिए समाज के प्रत्येक नागरिक को इस अभियान से जुड़ना होगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने बच्चों के नाम पर कम-से-कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी देखभाल का संकल्प लें। उनका विश्वास है कि सामूहिक जनभागीदारी से ही स्वच्छ, हरित और प्रदूषणमुक्त भारत का सपना साकार किया जा सकता है।

Rishi Tiwari

ऋषि तिवारी (Rishi Tiwari) ने वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली और एनसीआर में एपीएनएस न्यूज एजेंसी में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद यहां से रुख कर लिया। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ नई पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षों से निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now