Delhi BSES : मोहन गार्डन में BSES बिजली में लगी आग

संध्या समय न्यूज संवाददाता


मोहन गार्डन। दिल्ली के उत्तम नगर स्थित मोहन गार्डन के बुध बाजार इलाके में शनिवार शाम अचानक बिजली के एक बॉक्स में आग लगने से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मिलकर आग पर काबू पाया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, बिजली के बॉक्स में अचानक आग लगने के बाद आसपास मौजूद लोगों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया था। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग को बुझाया और मामले की जानकारी BSES कस्टमर केयर को कॉल करके दी।

बार-बार बिजली आने-जाने से लोग परेशान

स्थानीय निवासियों का कहना है कि उत्तम नगर के मोहन गार्डन, गांधी चौक, बुध बाजार और आसपास के इलाकों में आए दिन बिजली की समस्या बनी रहती है। लोगों के अनुसार, दिनभर कई बार बिजली का आना-जाना लगा रहता है, जिससे घरों और दुकानों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

लोगों का आरोप है कि बिजली की समस्या को लेकर कई बार BSES को जानकारी देने और शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। लगातार बिजली के आने-जाने से स्थानीय लोगों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है।

बिजली के बॉक्स में आग से बढ़ी चिंता

बिजली की बार-बार ट्रिपिंग और सप्लाई में उतार-चढ़ाव के बीच बिजली के बॉक्स में आग लगने की घटना ने स्थानीय लोगों की चिंता और बढ़ा दी है। लोगों का कहना है कि बिजली से जुड़ी ऐसी घटनाओं को गंभीरता से लिया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे की स्थिति न बने।

स्थानीय लोगों ने संबंधित बिजली विभाग से मांग की है कि इलाके में बिजली के बॉक्स, केबल और अन्य विद्युत उपकरणों की जांच की जाए तथा बार-बार होने वाली बिजली की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए।

फिलहाल, स्थानीय लोगों की तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया और किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now