डीएवी पब्लिक स्कूल हवाई हमले से बचने की ड्रिल का किया आयोजन

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। डीएवी पब्लिक स्कूल नोएडा में बुधवार को हवाई हमले से बचने की ड्रिल का आयोजन किया गया। युद्ध के मँडराते बादलों से सफलतापूर्वक निपटने और राष्ट्र को सुरक्षित रखने की दिशा मे एक कदम बढ़ाते हुए आज दिनांक 7 मई को सरला चोपड़ा डीएवी पब्लिक स्कूल ने हवाई हमले से बचने की ड्रिल करवाई गई ताकि छात्र व अध्यापक सभी को जागरूक हों और हर परिस्थिति के लिए मानसिक रूप से तैयार रहें।

एयर रैड सायरन की आवाज़ पहचान कर बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों पर कैसे पहुँचे, घरों नें पर्दे बंद कर अँधेरा रखने, सुरक्षित स्थान पर छिपने का अभ्यास करवाया गया। सुरक्षा संबंधी आवश्यक निर्देश व उपाय बताए गए ताकि विषम परिस्थितियों में धैर्य व सूझबूझ से सुरक्षित रह सकें । ⁠विद्यालय में ऐसे आयोजन छात्रों में सजगता उत्पन्न करने में सफल भूमिका निभाते हैं

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now