लव कुश रामलीला के मंच पर एआईकी टेक्निक, स्पेशल इफेक्ट के जरिए रामसेतु का निर्माण

ऋषि तिवारी


ऐतिहासिक लालकिला मैदान में आयोजित विश्वविख्यात लव कुश रामलीला कमेटी के प्रेसिडेंट अर्जुन कुमार ने बताया आज आठवें दिन लीला ग्राउंड में राम भक्तो का उत्साह चरम सीमा पर नजर आया । जब गणेश पूजन के उपरान्त लीला मंचन प्रारंभ हुआ तब तक ग्राउंड राम भक्तों से भर चुका था । अर्जुन कुमार के अनुसार ग्राउंड में बैठे रामभक्त उस दौरान हैरान रह गए जब महाबली हनुमान जी का किरदार निभा रहे फिल्म स्टार मल्हार पांड्या अपने हाथों में विशाल संजीवनी बूटी लेकर वापस आए।

आज सोमनाथ मंदिर के तीन मंजिला सेट पर हनुमान जी का वानर सेना से मिलना, रावण के दरबार से विभीषण को बेइज्जत करके निकालना, विभीषण का श्री राम की शरण में आना , श्री राम द्वारा समुद्र देवता से प्रार्थना से लेकर सागर में सेतु बनाने से लेकर रामेश्वरम की स्थापना , लक्ष्मण मूर्छा और हनुमान जी द्वारा संजीवनी बूटी लाने तक की लीला का मंचन किया गया । राम सेतु का निर्माण ए आई टेक्निक, स्पेशल इफेक्ट द्वारा राम भक्तों को दिखाया गया|

आज मंच पर रावण का किरदार कर रहे प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता आर्य बब्बर ने अपने जीवंत , अभिनय के दम पर मौजूद मेहमानों और रामभक्तों की खूब खूब वाहवाही लूटी । विभीषण के किरदार में टीवी एक्टर मोहित त्यागी और लक्ष्मण की भूमिका में डॉक्टर राजन शर्मा ने अपने दमदार अभिनय से राम भक्तों का मनमोह लिया।

लीला अवलोकन के लिए मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री श्री पीयूष गोयल एवं अन्य अतिथियों का लव कुश रामलीला कमेटी महासचिव सुभाष गोयल, सत्यभूषण जैन, पवन गुप्ता, अखिल सिंघल, अंकुर गोयल, संदीप भूटानी, गौरव सूरी, श्री देवेंद्र चौधरी, मानसी अरोड़ा, प्रवीण सिंघल, वीरू सिंधी, संजय वर्मा आदि ने प्रभु श्री राम का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया|

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now