मोहर्रम की तैयारियों को लेकर सीपी और डीएम ने किया निरीक्षण

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। छौलस गांव में मोहर्रम की तैयारियों को लेकर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह और जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बुधवार को निरीक्षण किया और इस दौरान उन्होंने ताजिये गुजरने वाले मार्गों का भी निरीक्षण किया है। इसके अलावा स्थानीय लोगों के साथ भी वार्ता की। वहीं, ताजिये गुजरने वाले मार्गों को लेकर संबंधित अधिकारियों को उन्होंने दिशा-निर्देश भी जारी किए।

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह और जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से ताजियेदारों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि मोहर्रम जुलूस को आपसी सद्भाव, सौहार्द और शांतिपूर्ण तरीके से निकालने के अलावा अपने परिवार और आस-पास के व्यक्तियों को भी जागरूक करें। ताजिये की ऊंचाई कम रखी जाए।

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कहा है कि जुलाई महीने में मोहर्रम की शुरुआत के साथ ही ताजिये निकाले जाएंगे, सभी अधिकारी ताजिये वाले रूट का समय पर निरीक्षण करें। जिससे ताजिये गुजरने वाले स्थानों पर ताजियेदारों और स्थानीय लोगों को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हो सके। इस मौके पर डीसीपी ग्रेटर नोएडा साद मियां खान, एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार और उप जिलाधिकारी दादरी अनुज नेहरा के अलावा जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अदिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now