कॉकरोच जनता पार्टी चींटी जनता पार्टी
---Advertisement---

गर्मियों की तपिश में ठंडी राहत: नीव फाउंडेशन का अभियान

Noida News: नीव फाउंडेशन इस अभियान के तहत 60 राहत वैन तैनात कर रहा है, जो भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों और खुले में लंबे समय तक काम करने वाले लोगों तक साफ और ठंडा पीने का पानी पहुंचाएंगी। इनमें ट्रैफिक पुलिसकर्मी, डिलीवरी एग्जीक्यूटिव, निर्माण श्रमिक, रेहड़ी-पटरी विक्रेता और ऑटो रिक्शा चालक शामिल हैं।

नीव फाउंडेशन का समर रिलीफ अभियान: गर्मी से राहत हर हाथ तक

HIGHLIGHTS

  • 45°C से ऊपर तापमान में नीव फाउंडेशन की ठंडी पहल
  • गर्मियों में राहत की किरण: नीव फाउंडेशन आगे
  • बाहरी श्रमिकों और लावारिस जानवरों के लिए बड़ी राहत
  • छांव और पानी: नीव फाउंडेशन का सरल लेकिन असरदार उपाय
  • राजस्थान से महाराष्ट्र तक, गर्मी में राहत का संदेश

Noida News: देश के कई हिस्सों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने के बीच, नीव फाउंडेशन ने इस गर्मी भीषण गर्मी से प्रभावित लोगों, बाहरी श्रमिकों, लावारिस जानवरों और पक्षियों के लिए बड़े स्तर पर समर रिलीफ अभियान शुरू किया है। यह पहल राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और महाराष्ट्र में चल रही है।

नीव फाउंडेशन के संस्थापक और वंडर सीमेंट के डायरेक्टर विवेक पटनी ने कहा, “भारत में गर्मियां लगातार और भी कठिन होती जा रही हैं, खासकर उन लोगों के लिए जो दिनभर खुले में काम करते हैं। इस अभियान का मकसद उन्हें तुरंत और सरल राहत पहुँचाना है। कई बार सबसे महत्वपूर्ण मदद सबसे साधारण होती है—चाहे वह एक गिलास पानी हो, थोड़ी देर की छांव हो, या मुश्किल समय में बुनियादी सहयोग।”

सामाजिक जिम्मेदारी की शुरुआत

उन्होंने आगे कहा नीव की स्थापना इस सोच के साथ हुई थी कि सामाजिक जिम्मेदारी की शुरुआत तब होती है जब लोगों को सबसे ज्यादा जरूरत हो। हमें उम्मीद है कि यह अभियान लोगों को छोटे-छोटे सहयोग के लिए भी प्रेरित करेगा, जैसे घरों के बाहर पक्षियों और पशुओं के लिए पानी रखना या भीषण गर्मी में डिलीवरी कर्मियों और बाहरी श्रमिकों की मदद करना। सामूहिक बदलाव की शुरुआत अक्सर व्यक्तिगत जागरूकता से होती है। कई बार एक छोटी शुरुआत बड़ा बदलाव लेकर आती है।”

नीव फाउंडेशन अभियान

नीव फाउंडेशन इस अभियान के तहत 60 राहत वैन तैनात कर रहा है, जो भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों और खुले में लंबे समय तक काम करने वाले लोगों तक साफ और ठंडा पीने का पानी पहुंचाएंगी। इनमें ट्रैफिक पुलिसकर्मी, डिलीवरी एग्जीक्यूटिव, निर्माण श्रमिक, रेहड़ी-पटरी विक्रेता और ऑटो रिक्शा चालक शामिल हैं। पानी के साथ-साथ इन वैन के जरिए ओआरएस के पाउच और सुरक्षा कैप भी वितरित किए जाएंगे, ताकि लोगों को लू और अत्यधिक गर्मी से राहत मिल सके।

यह अभियान लोगों की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य

फाउंडेशन ने यह भी माना है कि यह संकट केवल इंसानों तक सीमित नहीं है। इसी को ध्यान में रखते हुए कई स्थानों पर लावारिस पशुओं के लिए पानी की टंकियां लगाई गई हैं, जबकि पक्षियों के लिए दाना और पानी की व्यवस्था भी की गई है। यह अभियान संवेदनशीलता और सहायता की एक सरल सोच पर आधारित है। फाउंडेशन के अनुसार, प्यासा हमेशा कुएं तक आता है। इस गर्मी हमने तय किया कि कुएं को ही प्यासों तक पहुंचाया जाए। यह अभियान लोगों की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से भी चलाया जा रहा है, क्योंकि बढ़ता तापमान अब शहरी और ग्रामीण भारत दोनों के लिए लगातार बड़ी चुनौती बनता जा रहा है।

महिलाओं के कौशल विकास कार्यक्रम हुनर

यह पहल नीव फाउंडेशन के व्यापक सामाजिक विकास कार्यों का हिस्सा है। निम्बाहेड़ा स्थित फाउंडेशन का ग्रामीण विकास केंद्र महिलाओं के कौशल विकास कार्यक्रम हुनर, संरचना के तहत सामुदायिक विकास, उड़ान के जरिए शिक्षा सहायता, आरोग्यम के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाएं और इको ग्रीन के तहत पर्यावरण एवं स्थिरता से जुड़े कार्यक्रम चला रहा है। इस गर्मी, फर्क नजर आएगा अभियान के जरिए फाउंडेशन यह संदेश देना चाहता है कि सही समय पर बड़े स्तर पर की गई संवेदनशील मदद उन लोगों के लिए वास्तविक राहत बन सकती है जो हाल के वर्षों की सबसे कठिन गर्मी का सामना कर रहे हैं।

Rishi Tiwari

ऋषि तिवारी (Rishi Tiwari) ने वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली और एनसीआर में एपीएनएस न्यूज एजेंसी में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद यहां से रुख कर लिया। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ नई पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षों से निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now