भाजपा प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में एक राष्ट्र एक चुनाव पर नोएडा के प्रबुद्ध समाज की सहमति

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। भारतीय जनता पार्टी ने एक राष्ट्र एक चुनाव पर प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया। इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर एम.एल.सी विधायक श्री अश्वनी त्यागी, पूर्व नेवी अधिकारी श्री राजेंद्र शंकर, फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ज़िलाध्यक्ष महेश चौहान ने करी और सभी आए प्रबुद्धजनों का स्वागत किया।

प्रबुद्ध वर्ग से सीधे संवाद स्थापित करते हुए श्री अश्वनी त्यागी ने एक राष्ट्र एक चुनाव की उपलब्धियों को गिनाया। इसके साथ ही विकास और राष्ट्रवाद को पार्टी की प्राथमिकता बताया है। उन्होंने एक राष्ट्र एक चुनाव का मुख्य उद्देश्य लोकसभा और सभी राज्य विधानसभाओं के चुनावों को एक साथ आयोजित करना है ताकि समय, संसाधन और प्रशासनिक खर्चों की बचत हो सके साथ ही देश के विकास कार्यों में निरंतरता बनी रहे। बार-बार चुनाव कराने में भारी प्रशासनिक खर्च और संसाधनों की बर्बादी होती है, एक साथ चुनाव से चुनावी खर्चे में भारी कमी आएगी और सुरक्षा बलों, शिक्षकों और प्रशासनिक अधिकारियों को बार-बार चुनावी ड्यूटी से मुक्त किया जा सकेगा। बार-बार लगने वाले आदर्श अचार संहिता के कारण विकास परियोजनाएं रुक जाती हैं, एक साथ चुनाव होने से ये बाधा दूर होगी और सरकारें अपने विकास कार्य पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे। इसके साथ राजनीतिक स्थिरता आएगी जिसमें एक साथ चुनाव राजनीतिक अस्थिरता को कम करने मदद करेगा। इससे नीति निर्माण में स्थिरता और दीर्घकालिक दृष्टिकोण सुनिश्चित होगा।

श्री अश्वनी त्यागी ने सभी से आग्रह करते हुए कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव एक क्रांतिकारी कदम है जो भारत के लोकतांत्रिक को अधिक मजबूत पारदर्शी और कुशल बन सकेगा इससे न केवल सरकार के कार्य में निरंतर आएगी बल्कि राष्ट्रीय एकता और अखंडता भी सुधार होगी।

अपने संवाद में जिलाध्यक्ष महेश चौहान ने कहा एक साथ चुनाव से मतदाताओं में अधिक जागरूकता और उत्साह पैदा होगा जिससे मतदान प्रतिशत बढ़ेगा और लोकतंत्र को सशक्त किया जा सकेगा। चुनाव आयोग में राजनीतिक दलों के बार-बार चुनाव प्रचार के लिए भारी धनराशि खर्च करनी पड़ती है एक साथ चुनाव होने से चुनावी खर्च में कटौती होगी जिससे धन का अधिक सदुपयोग हो सकेगा ।

बॉक्स ऑफिस पर दो हीरो: धुरंधर 2 ने बनाए रिकॉर्ड, तो आदु 3 ने चुपके से मारी बाजी

कार्यकर्म संयोजन उमेश त्यागी और पंकज झा ने सभी प्रबुद्ध जनों का अभिनंदन किया। कार्यक्रम में सभी वर्गों से प्रबुद्ध जन रहे साथ गिरजा सिंह, गिरीश कोटनाला, तन्मय शंकर, विनोद शर्मा, गणेश जाटव, अमित त्यागी, चमन अवाना, प्रमोद बहल, गौतम शर्मा, दीन बंधु कुमार, राजेंद्र अवाना, प्रज्ञा पाठक, विपिन झा, अशोक मिश्रा, मनीष तिवारी, मुक्तानंद शर्मा, रवि यादव, राहुल शर्मा, ओम यादव, प्रदीप चौहान, शिवांश श्रीवास्तव, डॉ प्रसेनजीत मैत्रा, सत्यनारायण माहवार, भूपेश चौधरी, मधु मेहरा, राम किशन यादव, धर्मेंद्र गुप्ता, विनोद त्यागी, धर्मेंद्र चौहान, अर्पित मिश्राआदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now