सीएम योगी ने कांग्रेस-सपा को याद दिलाया ‘महिला विरोधी’ इतिहास

UP News: योगी ने सपा के 'डबल स्टैंडर्ड' को उजागर किया। उन्होंने कहा, "लोकसभा में सपा और कांग्रेस ने महिला आरक्षण का विरोध किया और यहां आकर आरक्षण का समर्थन कर रहे हैं। दिल्ली से लखनऊ लौटे तो इन्होंने गिरगिट की तरह रंग बदल लिया।"

महिला आरक्षण पर योगी का बड़ा हमला

HIGHLIGHTS

  • 'आधी आबादी' को समर्पित भाषण में योगी ने सपा-कांग्रेस पर फेंका अंडा
  • योगी ने कहा- सपा ने महिलाओं की हर स्कीम का किया विरोध
  • सपा-कांग्रेस की असलियत 'गिरगिट' से भी बदतर
  • योगी का 'डबल इंजन सरकार' पर भरोसा
  • योगी ने गिनाई डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां

UP News: यूपी विधानमंडल में महिला आरक्षण को लेकर बुलाए गए विशेष सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर जमकर बरसे। सदन को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने सपा और कांग्रेस की मानसिकता को ‘महिला विरोधी’ करार देते हुए तंज कसा कि सपा को देखकर तो गिरगिट भी सहम जाए, क्योंकि वह बार-बार अपना रंग बदलती है।” हम आपको विस्तार के साथ बताते है राजनीतिक ड्रामे की प्रमुख बातें:

‘आधी आबादी’ को समर्पित सत्र

सीएम योगी ने इस विशेष सत्र को ‘आधी आबादी’ यानी महिलाओं को समर्पित बताया। उन्होंने साफ किया कि महिला सुरक्षा और सम्मान उनकी सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

दिल्ली और लखनऊ में अलग-अलग रंग (सपा पर हमला)

योगी ने सपा के ‘डबल स्टैंडर्ड’ को उजागर किया। उन्होंने कहा, “लोकसभा में सपा और कांग्रेस ने महिला आरक्षण का विरोध किया और यहां आकर आरक्षण का समर्थन कर रहे हैं। दिल्ली से लखनऊ लौटे तो इन्होंने गिरगिट की तरह रंग बदल लिया।”

इतिहास का किया जिक्र- गेस्ट हाउस कांड और शाह बानो

विपक्ष को घेरते हुए सीएम ने कांग्रेस और सपा के इतिहास को याद दिलाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का पतन तब हुआ जब उसने मौलवियों के दबाव में आकर शाह बानो को न्याय देने से मना कर दिया। वहीं, 1995 का लखनऊ गेस्ट हाउस कांड सपा का असली चेहरा और महिलाओं के प्रति उसकी सोच को दर्शाता है।

शौचालय और जनधन योजना का भी उड़ाया मजाक

सीएम योगी ने बताया कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के लिए जनधन खाते और घर-घर शौचालय जैसी योजनाएं शुरू कीं, तब ये ही दल उनका विरोध कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सपा शासनकाल में गुंडे खुले में शौच के लिए जाने वाली महिलाओं को परेशान करते थे और महिलाएं शाम के बाद घर से नहीं निकलती थीं। पीएम मोदी ने शौचालय देकर उन्हें सम्मान दिया।

‘डबल इंजन’ सरकार बनाम पुरानी सरकारें

योगी ने बताया कि पिछली सरकारें लाभार्थियों का पैसा हड़प लिया करती थीं, जबकि ‘डबल इंजन सरकार’ पैसे सीधे लोगों के खातों में भेज रही है। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं का जिक्र करते हुए कहा कि पहले प्रदेश के कई जिलों में इंसेफेलाइटिस (दिमागी बुखार) से मासूमों की भारी मौतें होती थीं, जिन्हें पूर्ववर्ती सरकारें रोक नहीं पाईं, लेकिन आज इंसेफेलाइटिस से होने वाली मौतें शून्य पर हैं।

Rishi Tiwari

ऋषि तिवारी (Rishi Tiwari) ने वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली और एनसीआर में एपीएनएस न्यूज एजेंसी में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद यहां से रुख कर लिया। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ नई पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षों से निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now