---Advertisement---

सीएम योगी ने जताया प्रतीक यादव के निधन पर दुख

UP News: सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने पोस्ट में लिखा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पद्म विभूषण स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के बेटे और उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का अचानक निधन अत्यंत दुखद है और मेरी ओर से हार्दिक श्रद्धांजलि।

प्रतीक यादव के निधन पर सियासी गलियारों में शोक की लहर, सीएम योगी ने जताया दुख

HIGHLIGHTS

  • प्रतीक यादव के निधन से शोक में डूबा यादव परिवार
  • मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन
  • लखनऊ में प्रतीक यादव ने ली अंतिम सांस
  • अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का अचानक निधन
  • अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव नहीं रहे

UP News: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और पूर्व सीएम अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का लखनऊ में निधन हो गया है। देर रात तबीयत बिगड़ने के बाद बुधवार (13 मई) की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। प्रतीक यादव के अचानक निधन से परिवार के साथ-साथ राजनीतिक गलियारों में भी शोक की लहर है और वह यूपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति थे। इस दुखद खबर पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख व्यक्त किया है और सीएम योगी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

सीएम योगी ने जताया शोक

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने पोस्ट में लिखा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पद्म विभूषण स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के बेटे और उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का अचानक निधन अत्यंत दुखद है और मेरी ओर से हार्दिक श्रद्धांजलि। शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। मैं भगवान राम से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को शाश्वत शांति प्राप्त हो और शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति मिले। ॐ शांति!”

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी की श्रद्धांजलि

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी प्रतीक यादव के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी के पुत्र और उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव जी के अचानक निधन की खबर अत्यंत दुखद है। मेरी गहरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं. ईश्वर उनकी आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और इस कठिन समय में शोक संतप्त परिवार को शक्ति प्रदान करें।

प्रतीक यादव का निधन यादव परिवार के लिए एक बड़ा झटका है। हालांकि वे खुद सक्रिय राजनीति में कम दिखते थे, लेकिन उनकी पत्नी अपर्णा यादव की भाजपा में मौजूदगी और यादव परिवार से उनके संबंधों की वजह से वह हमेशा चर्चा में रहते थे।

Rishi Tiwari

ऋषी तिवारी (Rishi Tiwari) वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली एनसीआर में एपीएनएस न्यूज ऐजेंसी लंबे समय तक सेवाएं देने के पश्चात सेवानिवृत्त हुए। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ अपनी नई पत्रकारिता पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षो से जुड़े रहकर निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now