मुख्यमंत्री ने किया श्री महाराजा अग्रसेन भवन का उद्घाटन

संदिप कुमार गर्ग


ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में महाराजा अग्रसेन भवन का नवनिर्माण पूरा होने के बाद इसका भव्य उद्घाटन किया गया। महाराजा अग्रसेन वैश्य सेवा समिति ग्रेटर नोएडा द्वारा निर्मित इस भवन का उद्घाटन मुख्य अतिथि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने किया।

समिति के संरक्षक मनोज गर्ग ने बताया कि इस भवन के निर्माण में वैश्य समाज के सभी वर्गों के लोगों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा है। उन्होंने कहा कि यह भवन सामाजिक गतिविधियों और विभिन्न आयोजनों के लिए महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित होगा।

महाराजा अग्रसेन भवन ग्रेटर नोएडा बनेगा मील का पत्थर

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रेखा गुप्ता ने कहा कि महाराजा अग्रसेन भवन ग्रेटर नोएडा के लिए मील का पत्थर साबित होगा। भवन में सर्व समाज के लोगों के लिए विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने भवन के निर्माण में सहयोग देने वाले सभी लोगों की सराहना की।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ सहित अन्य अतिथियों ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया और समिति के इस प्रयास की सराहना की।

महाराजा अग्रसेन की मूर्ति का अनावरण और पत्रिका का विमोचन

उद्घाटन समारोह के दौरान महाराजा अग्रसेन जी की मूर्ति का अनावरण भी किया गया। इसके साथ ही समिति की पत्रिका का विमोचन भी अतिथियों द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में महाराजा अग्रसेन जी के जीवन और उनके सामाजिक विचारों को याद करते हुए वक्ताओं ने कहा कि वे एक कुशल शासक, विचारक और समाजसेवी महाराज थे। उनके सिद्धांतों और आदर्शों पर चलते हुए वैश्य समाज आज देश की आर्थिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

ये प्रमुख अतिथि रहे मौजूद

कार्यक्रम में डॉ. महेश शर्मा, अतुल गर्ग, राजेंद्र अग्रवाल, कपिल देव अग्रवाल, धीरेंद्र सिंह, तेजपाल नागर, डॉ. हर्षवर्धन, विष्णु मित्तल, दिनेश गोयल, अजय महावर, सुनीता दयाल, गोपालशरण गर्ग, हरेंद्र अग्रवाल, पी.के. गुप्ता, घनश्याम झावेरी और अभिषेक अग्रवाल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

समिति की ओर से मनोज गर्ग, ओमप्रकाश अग्रवाल, सौरभ बंसल, सर्वेश अग्रवाल, अरुण गुप्ता, मुकुल गोयल, राकेश सिंघल, नवीन जिंदल, मोनू जेवर, अमित गोयल, आलोक गोयल, ब्रजमोहन गोयल, राजेश गुप्ता, लक्ष्मण सिंघल, आशीष गुप्ता, अनिल सिंघल, विजय अग्रवाल, अतुल जिंदल, रवि गर्ग, कपिल गुप्ता, पीयूष गोयल, आदित्य अग्रवाल, गिरीश जिंदल, कमल बंसल, अशोक अग्रवाल, गौरव गोयल, सत्यप्रकाश अग्रवाल, बी.बी. गुप्ता और अनिल तायल सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now