ब्रह्माकुमारीज़ ने फैलाया शांति, ध्यान और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश

नोएडा में धूमधाम से मनाया गया 90वां त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव (फाइल फोटो)

ऋषी तिवारी


महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ केंद्र, सेक्टर-46 में 90वां त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव श्रद्धालुओं और समाज के विभिन्न वर्गों से बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति में भव्य रूप से मनाया गया। आयोजन स्थल पर शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा का माहौल छाया रहा।

प्रभात फेरी से शुरू हुआ आध्यात्मिक उत्सव

महोत्सव पिछले एक सप्ताह से चल रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला का समापन था। इससे पहले सेक्टर-15, 37, 51 और 52 स्थित ब्रह्माकुमारी केंद्रों में भी कई आध्यात्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रातःकाल निकाली गई प्रभात फेरी ने विभिन्न कॉलोनियों से होकर गुजरते हुए भगवान शिव के दिव्य संदेश का प्रचार किया।

ध्वजारोहण समारोह में दिखा परमात्मा का प्रतीक

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ध्वजारोहण समारोह था, जिसे परमपिता परमात्मा के दिव्य अवतरण का प्रतीक माना गया। आयोजकों ने बताया कि यह ध्वज शांति, पवित्रता और सत्य की स्थापना का संदेश देता है और बुराइयों पर अच्छाई की विजय का मार्ग दर्शाता है।

ब्रह्माकुमारीज के कार्यक्रम में बीके ओंकार ने किया मार्गदर्शन

ध्यान और प्रवचन से मिला जीवन में संतुलन

सायंकाल में आयोजित ध्यान सत्र और प्रेरक प्रवचनों में अनुभवी राजयोग शिक्षकों ने सरल शब्दों में राजयोग ध्यान का अभ्यास कराया। उन्होंने बताया कि नियमित ध्यान से जीवन अधिक शांत, सुखी और संतुलित बनता है।

केंद्र प्रभारी बीके लीना ने बताया

बता दें कि केंद्र प्रभारी बीके लीना ने कहा कि हमें साक्षी भाव में रहकर हर परिस्थिति में शांत और स्थिर रहना चाहिए। शुभ भावना और शुभ कामना से सभी आत्माओं को संतुष्ट करना है। मीठे बोल और मुस्कुराते चेहरे से सभी के साथ मधुर व्यवहार करना चाहिए। उन्होंने आगे जोर देकर कहा कि चिंता और व्यर्थ सोच से मुक्त रहने के लिए परमात्मा को याद करना और अपनी नियंत्रण शक्ति विकसित करना आवश्यक है।

मोदी कैबिनेट ने इन प्रोजेक्टों के लिए खोला खजाना

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने किया मंत्रमुग्ध

विभिन्न केंद्रों में प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत नृत्य और भक्ति गीतों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का समापन वरिष्ठ ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा अतिथियों का आभार व्यक्त करने और सात्विक भोजन वितरण के साथ हुआ।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now