अमर शहीद लाला जगत नारायण की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन

संदीप कुमार गर्ग


नोएडा। नोएडा के जिला अस्पताल में मंगलवार को अमर शहीद लाला जगत नारायण की 44वीं पुण्यतिथि के अवसर पर रक्तदान शिविर एवं मेडिकल चैकअप कैम्प का आयोजन किया गया। इस मौके पर अस्पताल परिसर में उनकी प्रतिमा पर फूल अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रक्तदान के माध्यम से सामाजिक सेवा में योगदान दिया।

जयप्रकाश सिंह ने किया रक्तदान

इस अवसर पर नोएडा मीडिया क्लब के महासचिव जयप्रकाश सिंह भी शिविर में पहुंचे और स्वयं रक्तदान कर सामाजिक सेवा में योगदान दिया। रक्तदान करने के लिए उन्हें प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।

आयोजन में नवोदय टाइम्स के ब्यूरो चीफ दिनेश शर्मा, फोटो जर्नलिस्ट प्रमोद शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने लाला जगत नारायण के सामाजिक एवं राष्ट्रहित से जुड़े योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

रक्तदान के जरिए सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश

लाला जगत नारायण की 44वीं पुण्यतिथि पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य उनके योगदान को याद करने के साथ-साथ समाज में सेवा और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना भी रहा। रक्तदान को महादान बताते हुए शिविर में लोगों को जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने का संदेश दिया गया।

इस रक्तदान शिविर एवं मेडिकल चेकअप कैंप के जरिए लाला जगत नारायण के प्रति श्रद्धांजलि के साथ सामाजिक सेवा का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने रक्तदान जैसे पुण्य कार्य को समाज के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताया।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now