संध्या समय न्यूज
Bengal Elections : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने 144 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट का सबसे बड़़ा अाकर्षण पार्टी के दिग्गज नेता सुवेंदु अधिकारी हैं, जिन्हें पार्टी ने दो सीटों से चुनाव लड़ने का मौका दिया है। सबसे चर्चित मुकाबले के लिए भाजपा ने सुवेंदु अधिकारी को भवानीपुर विधानसभा सीट से उतारा है, जहां उनका सीधा मुकाबला मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से होगा।
भवानीपुर और नंदीग्राम से लड़ेंगे सुवेंदु
सुवेंदु अधिकारी भवानीपुर के अलावा नंदीग्राम सीट से भी चुनाव लड़ेंगे। नंदीग्राम सुवेंदु का गढ़ माना जाता है और वहां से उनकी स्थिति मजबूत मानी जा रही है। वहीं, भवानीपुर में मुख्यमंत्री के खिलाफ उनका मुकाबला इस चुनाव का सबसे कड़ा और चर्चित द्वंद्व होगा। इस ऐलान के साथ ही बंगाल की राजनीति में सियासी तापमान बढ़ना तय है।

मालदा और मुर्शिदाबाद के उम्मीदवार
भाजपा ने मालदा और मुर्शिदाबाद जिलों के लिए भी अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है। रतुआ से अभिषेक सिंघानिया और मानिकचक से गौर चंद्र मंडल को टिकट दिया गया है। वहीं, मालदा (एससी) से गोपाल चंद्र साहा को मैदान में उतारा गया है। मुर्शिदाबाद जिले की सीटों पर भी पार्टी ने अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश की है। मोथाबाड़ी से निबारन घोष, सुजापुर से अभिराज चौधरी और सूती से महाबीर घोष को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा रघुनाथगंज से सुरजीत पोद्दार, लालगोला से अमर कुमार दास, भगवांगोला से भास्कर सरकार और मुर्शिदाबाद से गौरी शंकर घोष को पार्टी ने अपना चेहरा बनाया है।

यह भी पढ़ें : ‘भूत बंगला’ ने इंटरनेट पर मचाई तूफान! 24 घंटे में 55 मिलियन व्यूज
बीरभूम जिले के लिए रणनीति
बीरभूम जिले की सीटों पर भी बीजेपी ने साफ-साफ रणनीति के साथ उम्मीदवारों का चुनाव किया है। दुबराजपुर (एससी) से अनुप कुमार साहा और सूरी से जगन्नाथ चट्टोपाध्याय को टिकट मिला है। बोलपुर से दिलीप कुमार घोष को उम्मीदवार घोषित किया गया है, जबकि नानूर (एससी) से खोखन दास को मौका दिया गया है। मयूरेश्वर से दुध कुमार मंडल और हंसन विधानसभा क्षेत्र से निखिल बनर्जी को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है।



























