भाजपा ने गौतमबुद्धनगर के कार्यकर्ताओं ने मठ मंदिर तालाब पर चलाया सफ़ाई अभियान

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी ने गौतमबुद्धनगर के कार्यकर्ताओं ने मठ मंदिर तालाब पर सफ़ाई अभियान चलाया जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने बिसरख में शिव मंदिर,ग्रेटर नोएडा वेस्ट, बिसरख मंडल में रानी अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान 2025 के अंतर्गत बिसरख मंडल द्वारा आयोजित भव्य कार्यक्रम में सहभागिता की ।

जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि पार्टी द्वारा इस अवसर पर मंदिर मठ देवालयों नदी घाटों में स्वच्छता, पूजा-अर्चना व श्रद्धा के साथ रानी अहिल्याबाई होल्कर जी के धार्मिक आचरण, न्यायप्रिय नेतृत्व और जनसेवा को समर्पित जीवन दर्शन पर विचार को जनता तक पहुँचाने का कार्य किया जा रहा हैं रानी अहिल्याबाई जी का नारी सशक्तिकरण, धर्म-निष्ठा एवं लोककल्याण के प्रति समर्पण आज भी हमें समाज सेवा की प्रेरणा देता है। इस प्रकार के कार्यक्रम 31 मई 2025 तक पार्टी चलाकर जन-जन तक उनके आदर्शों को पहुंचाना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।

इस कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य रूप से बिसरख मंडल अध्यक्ष मुकेश चौहान, जिला उपाध्यक्ष सतेन्द्र नागर, पूर्व जिला मंत्री वीरेन्द्र भाटी, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य विधायक प्रतिनिधि दीपक यादव, देवेंद्र त्यागी कार्यक्रम संयोजक मनोहर शुक्ला, सहसंयोजक संगीता तिवारी, कन्हैया गुप्ता, आकाश सिंह, राज किरण सिंह, अनिल प्रताप सिंह, रमन प्रकाश आदि उपस्थित रहे ।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now