कॉकरोच जनता पार्टी चींटी जनता पार्टी
---Advertisement---

बिहार: मुजफ्फरपुर में 300 फीट ऊँचे टावर पर चढ़ा सिरफिरा आशिक

मुजफ्फरपुर 300 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ा युवक

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर से एक सनसनीखेज और अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका से मिलने की जिद में करीब 300 फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़कर जान देने की धमकी दी है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि युवक ने खुद ही डायल 112 पर पुलिस को फोन कर अपनी यह अनोखी मांग रखी। इस पूरे मामले को लेकर इलाके में बुधवार सुबह से घंटों तक हाई-वोल्टेज ड्रामा चलता रहा।

टॉवर पर चढ़कर पुलिस को दी धमकी

मामला पारू थाना क्षेत्र के धरफरी वार्ड नंबर 9 का है। बुधवार सुबह अचानक एक युवक मुजफ्फरपुर जंक्शन के दक्षिणी गेट के पास लगे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। सुबह-सुबह टॉवर पर युवक को बैठे देख आसपास के लोगों के होश उड़ गए और कुछ ही देर में मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

यह भी पढ़ें :Shaktipeeth of Maa Durga: देश दुनिया में मां दुर्गा के 51 शक्तिपीठ

टॉवर पर बैठकर युवक ने खुद पुलिस को फोन किया और साफ शब्दों में कहा कि कि या तो मेरी गर्लफ्रेंड को मौके पर बुलाओ, नहीं तो मैं टॉवर से नीचे कूदकर जान दे दूंगा। युवक की इस धमकी से पुलिस और स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया।

पुणे से लौटा था युवक, देवरिया की रहने वाली है प्रेमिका

पुलिस की पूछताछ और स्थानीय लोगों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, यह युवक हाल ही में पुणे से अपने घर लौटा था। वहां वह टाइल्स की एक दुकान पर मजदूरी का काम करता था। मंगलवार शाम वह दोबारा पुणे जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन बुधवार सुबह अचानक उसने रास्ता बदल लिया और यह खतरनाक कदम उठा लिया। बताया जा रहा है कि युवक उत्तर प्रदेश के देवरिया की रहने वाली एक लड़की से प्रेम करता है, जिससे मिलने की जिद में उसने यह सब किया है।

यह भी पढ़ें : भारत में पहला पेट्रोल पंप कब खुला? जानिए ईंधन का दिलचस्प इतिहास

जुटी पुलिस-प्रशासन की टीम, रेस्क्यू जारी

सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंच गई। तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए समझाने-बुझाने का सिलसिला शुरू किया। साथ ही, भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो सके।

Rishi Tiwari

ऋषि तिवारी (Rishi Tiwari) ने वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली और एनसीआर में एपीएनएस न्यूज एजेंसी में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद यहां से रुख कर लिया। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ नई पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षों से निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now