संध्या समय न्यूज
देश की राजधानी दिल्ली समेत अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों पर आतंकी हमले की बड़ी साजिश रची जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों ने एक अहम अलर्ट जारी करते हुए खुलासा किया है कि आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले और चांदनी चौक स्थित प्रमुख मंदिरों को निशाना बनाने की फिराक में है।
जाने क्या है पूरा मामला?
सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी लाल किले के सामने इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) यानी बम से धमाका करने की साजिश रच रहे हैं। इसके अलावा, चांदनी चौक स्थित एक प्रमुख मंदिर को भी आतंकी निशाना बना सकते हैं। इन आतंकी तत्वों का मकसद देश में दहशत फैलाना और बड़ी तबाही मचाना है।
पाकिस्तान में हुए हमले का बदला लेने की साजिश
जानकारी के मुताबिक, यह साजिश 6 फरवरी को पाकिस्तान के इस्लामाबाद स्थित मस्जिद में हुए विस्फोट का बदला लेने के लिए रची जा रही है। सूत्रों का कहना है कि इस्लामाबाद की मस्जिद में हुए ब्लास्ट के बाद से ही लश्कर भारत में बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने के लिए प्रयासरत है। ऐसे में देश के प्रमुख मंदिरों और ऐतिहासिक इमारतों को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है।
रॉकिंग स्टार यश का ‘टॉक्सिक’ लुक ने मचाई धूम
पिछले हमले की याद दिलाता है यह अलर्ट
यह अलर्ट उस समय और भी चौकाने वाला है, जब इससे पहले पिछले साल नवंबर महीने में लाल किले के सामने एक बड़ा विस्फोट हो चुका है। उस वक्त एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटक से भरी कार को ब्लास्ट कर दिया था, जिसमें कई लोगों की जान गई थी। इस बार फिर से लाल किले के पास धमाके की साजिश को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को अत्यंत कड़ा कर दिया गया है।
सुरक्षा व्यवस्था की हो रही है समीक्षा
एजेंसियों के अलर्ट के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर है। लाल किले और चांदनी चौक जैसे संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा की चारदीवारी मजबूत की गई है। पुलिस और अर्धसैनिक बलों की निगरानी बढ़ा दी गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
























