अनमोल इंडस्ट्रीज इम्प्लाइज यूनियन “सीटू” का द्विवार्षिक चुनाव संपन्न: गंगेश्वर दत्त शर्मा

संदिप कुमार गर्ग


ग्रेटर नोएडा। द्विवार्षिक चुनाव को लेकर अनमोल इंडस्ट्रीज इंप्लाइज यूनियन संबंध सीआईटीयू की आम सभा सूरजपुर, ग्रेटर नोएडा पार्क में आयोजित की गई। आम सभा की अध्यक्षता यूनियन अध्यक्ष मुकेश कुमार राघव ने की। बैठक में यूनियन के पिछले दो वर्षों के कामकाज की समीक्षा की गई। साथ ही आगामी वर्षों में यूनियन की भूमिका को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श कर आगे की दिशा तय की गई।

आम सभा में चर्चा के बाद पुरानी कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को सर्वसम्मति से पुनः चुना गया। चुनाव में मुकेश कुमार राघव को दोबारा यूनियन अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

सर्वसम्मति से चुनी गई नई कार्यकारिणी

द्विवार्षिक चुनाव में मुकेश कुमार राघव अध्यक्ष, जितेंद्र चौधरी और राम प्रकाश उपाध्यक्ष, गंगेश्वर दत्त शर्मा महामंत्री, रामसागर और मनोज वेश्य मंत्री, जबकि सुखलाल कोषाध्यक्ष चुना गया।

इसके अलावा ईश्वर दत्त शर्मा, अंजलि शरण और अशोक को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।

नई कार्यकारिणी के सदस्यों के चयन के बाद कर्मचारियों ने उनका फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान कर्मचारियों ने नई कमेटी से यूनियन के हितों और कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों को लेकर सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई।

सीटू पदाधिकारियों ने किया संबोधित

आम सभा को सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा और सचिव रामस्वारथ सहित अन्य पदाधिकारियों ने संबोधित किया। वक्ताओं ने यूनियन के पिछले दो वर्षों के कामकाज पर चर्चा करते हुए आगामी कार्यकाल के लिए संगठन की भूमिका और प्राथमिकताओं पर विचार रखे।

आम सभा के दौरान यूनियन के पदाधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी में नई कार्यकारिणी के आगामी कार्यकाल की दिशा को लेकर भी चर्चा की गई।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now