भारतीय किसान यूनियन मंच ने की सीईओ के साथ बैठक

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। सेक्टर 6 स्थित नोएडा प्राधिकरण के कार्यालय में भारतीय किसान यूनियन मंच के सदस्यों ने सीईओ डॉ. लोकेश एम से मुलाकात की। यह मुलाकात भारतीय किसान यूनियन मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर चौहान के नेतृत्व में आयोजित की गई।

भारतीय किसान यूनियन मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर चौहान ने कहा कि 5 प्रतिशत के मूल प्लॉट देने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए, नोएडा प्राधिकरण द्वारा शासन को 10 प्रतिशत और आबादी विनयमावली में परिवर्तन के लिए सकारात्मक जवाब दाखिल करने की भी मांग की। वहीं, सीईओ डॉ. लोकेश एम ने कहा कि आगामी 24 मई को लखनऊ में आईडीसी/चेयरमैन मनोज कुमार सिंह के साथ इन मुद्दों को लेकर एक बैठक होगी। किसानों का पक्ष पूरी तरह से सही है और सकारात्मक रूप से रखा जाएगा।

इस मौके पर एडिशनल कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर शिव हरि मीणा, डीसीपी विद्यासागर, एडीसीपी मनीष मिश्रा, एसीपी प्रवीण सिंह, सौम्या सिंह, एसीईओ सतीश पाल, ओएसडी महेंद्र प्रसाद, क्रांति शेखर, अरविंद कुमार, डीजीएम विजय रावल और आरपी सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now