भारतीय किसान यूनियन मंच ने किया संगठन विस्तार

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। आज जिला शामली में भारतीय किसान यूनियन मंच के संगठन का विस्तार किया गया जिसमें शिवम चौहान को जिला अध्यक्ष शामली राहुल चौहान जिला उपाध्यक्ष शामली ललित चौहान जिला महासचिव शामली सुमित चौहान को सचिव शामली बनाया गया। आज जिला सहारनपुर में भारतीय किसान यूनियन मंच ने संगठन का विस्तार किया जिसमें गांव सोना अर्जुनपुर में ठाकुर भानु प्रताप सिंह को जिला अध्यक्ष सहारनपुर सचिन राणा जिला उपाध्यक्ष सहारनपुर कमलदीप जिला महासचिव सहारनपुर नियुक्त किए गए।

आज जिला बागपत , शामली, सहारनपुर में भारतीय किसान यूनियन मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर चौहान एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का फूल माला पहन कर भाव स्वागत किया गया एवं जिला बागपत, शामली, सहारनपुर के जिलाध्यक्ष, जिला महासचिव के साथ-साथ जिले के अन्य पदाधिकारियों की घोषणा की गयी।मोहित चौहान को जिला बागपत का जिला अध्यक्ष, चौधरी साहिल डगर को जिला महासचिव, सोनू नैन को जिला उपाध्यक्ष घोषित कर नियुक्ति पत्र दिए गए।

जिला बागपत के नवनियुक्त जिला अध्यक्षों ने कहा कि हम भारतीय किसान यूनियन मंच की नीतियो और नियमों का पालन करेंगे और संगठन का अपने अपने जिले में विस्तार करते हुए किसानों की समस्याओं का समाधान करने के लिए सदैव तत्पर रहेगे भारतीय किसान यूनियन मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर चौहान ने कहा कि बागपत, शामली, सहारनपुर जिले में किसानों की गन्ना भुगतान की समस्याएं बहुत अधिक है किसानों की इन समस्याओं के समाधान के लिए भारतीय किसान यूनियन मंच तत पर रहेगी और शासन प्रशासन किसनों की अनदेखी ना करें अन्यथा भारतीय किसान यूनियन मंच किसानों को उनके हक दिलाने के लिए आंदोलन जिला स्तर से प्रदेश स्तर तक करने को मजबूर होगा भारतीय किसान यूनियन मंच के प्रदेश अध्यक्ष मनविंंदर भाटी ने कहां की पूरे भारत में लगभग सभी किसान परेशान है अब भारतीय किसान यूनियन मंच इन मुद्दे को राष्ट्रीय/ प्रदेश स्तर पर ले जाकर समाधान करने का प्रयास करेगी।

इस संगठन विस्तार में राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर चौहान, राष्ट्रीय महासचिव गौतम लोहिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजस्थान प्रभारी श्री बिल्लू प्रधान जी, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक चौहान, प्रदेश अध्यक्ष मनमिंदर भाटी, आकाश, पराग पवार सहारनपुर, विकास, सत्यवर्धन, सुमित नंबरदार , उपस्थित रहे।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now