भाकियू मंच ने होली मिलन समारोह का आयोजन

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। भारतीय किसान यूनियन मंच की ओर से क्षेत्र के किसानों, पत्रकारों एवं गणमान्य व्यक्तियों के साथ द्वितीय होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में किसानों और संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे एवं प्रेम का संदेश दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर चौहान ने कहा कि होली रंगों और खुशियों का त्योहार है। यह पर्व समाज में प्रेम, भाईचारे और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देता है। उन्होंने सभी से मिल-जुलकर और प्रेमपूर्वक होली मनाने की अपील की।

सुधीर चौहान ने कहा कि होली के अवसर पर हमें आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा करनी चाहिए। उन्होंने किसानों, पत्रकारों और क्षेत्र के सभी लोगों को होली की शुभकामनाएं दीं।

हजारों किसानों ने लिया हिस्सा

होली मिलन समारोह में भारतीय किसान यूनियन मंच से जुड़े हजारों किसान शामिल हुए। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर त्योहार की खुशियां साझा कीं।

इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव गौतम लोहिया, सूरजभान प्रधान, सुरेंद्र प्रधान, प्रमोद त्यागी, मीडिया प्रभारी अशोक चौहान, आशीष चौहान, रिंकू यादव, मनविंदर भाटी, विक्रम यादव, रोहित यादव, मनदीप, अमित बैसोया, उमंग शर्मा, विमल त्यागी, मुनेश प्रधान, सोनू लोहिया, दानिश सैफी, नवीन, ए.के. बसोया, गजेंद्र बसोया, प्रिंस भाटी, राजवीर चौहान, सोनू बैसला, उधम चौहान, नवल चौहान, लोकेश चौहान, लीलू, पुष्पेंद्र चौहान सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी, किसान एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

प्रेम और भाईचारे का दिया संदेश

समारोह में वक्ताओं ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं बल्कि सामाजिक एकता, प्रेम और भाईचारे का पर्व भी है। सभी लोगों ने मिलकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मिलन समारोह मनाया और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।

भारतीय किसान यूनियन मंच के इस आयोजन में किसानों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। समारोह के माध्यम से संगठन ने क्षेत्र में आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now