संदिप कुमार गर्ग
नोएडा। कुछ कर गुजरने का हौसला और मुश्किल हालात में संघर्ष करने का जुनून इंसान को मंजिल तक जरूर पहुंचाता है। इसी जज्बे की मिसाल नोएडा के ग्राम बख्तावरपुर निवासी वरिष्ठ पत्रकार देव गुर्जर की पुत्री सोनी धामा ने पेश की। सोनी धामा ने फैशन फन्यूज़न रनवे मॉडलिंग फैशन शो एवं पुरस्कार समारोह में रैंप वॉक कर अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के दौरान सोनी धामा को उनकी प्रतिभा और सहभागिता के लिए ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों और ग्रामीणों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
फैशन शो में महिला प्रतिभाओं ने दिखाया आत्मविश्वास
फैशन फन्यूज़न रनवे मॉडलिंग फैशन शो में फैशन डिजाइनरों, मेकअप कलाकारों, उद्यमियों सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी प्रतिभाशाली महिलाओं ने हिस्सा लिया। आयोजन का उद्देश्य महिलाओं की प्रतिभा, आत्मविश्वास और रचनात्मकता को मंच प्रदान करना रहा।
कार्यक्रम में आयोजित ग्लैमरस रैंप वॉक आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। इसमें महिला प्रतिभागियों ने अपने आत्मविश्वास और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समारोह के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाने वाली महिला प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
युवा महिलाओं को मिला आगे बढ़ने का संदेश
आयोजन में शामिल प्रतिभाशाली महिलाओं की उपलब्धियों ने उन युवा महिलाओं का मनोबल बढ़ाया, जो अपने जीवन में कुछ बड़ा हासिल करने का सपना देखती हैं। कार्यक्रम ने यह संदेश भी दिया कि हौसला, आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास के साथ महिलाएं अपने लिए नए अवसर और पहचान बना सकती हैं।
सोनी धामा की उपलब्धि पर बख्तावरपुर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताते हुए कहा कि गांव की बेटियों की ऐसी उपलब्धियां अन्य युवतियों के लिए भी प्रेरणा का काम करती हैं।

























