Wednesday, September 10, 2025
spot_img
Homeनोएडाबजरंग रामलीला संचालिका समिति ने किया भूमि पूजन

बजरंग रामलीला संचालिका समिति ने किया भूमि पूजन

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। नोएडा में रामलीला मंचन की तैयारी शुरू हो गई है। इस सिलसिले में बड़े स्तर पर रामलीला मंचन कराने वाली बजरंग रामलीला संचालिका समिति ने रविवार को सेक्टर 12 के आदर्श प्राथमिक विद्यालय में भूमि पूजन किया। इस दौरान बजरंग रामलीला संचालिका समिति के निर्देशक अशोक कुमार पांडेय और सचिव एवं मीडिया प्रभारी विनय जोशी ने बताया कि उनकी कमेटी के मंचन में रामायण आधारित कई नवीन प्रसंग को इस बार मंचन में दिखाया जाएगा।

बजरंग रामलीला संचालिका समिति, सेक्टर 12 के क्यू ब्लॉक में आदर्श प्राथमिक विद्यालय में रविवार को भूमि पूजन वैदिक रीति – रिवाजों के साथ मंत्रोच्चारण के बीच किया गया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष रावण की भूमिका गुरु दयाल विज, राम की भूमिका में कमलाकर त्रिपाठी, लक्ष्मण की भूमिका में पद्माकर त्रिपाठी, हनुमान की भूमिका में हरी शंकर त्रिपाठी, दसरथ की भूमिका में अशोक पांडे निभाएगगे। इस मौके पर मुख्य संरक्षक राधाकृष्ण गर्ग, अध्यक्ष कुलभूषण राय नगर, कार्यकारी अध्यक्ष नितिन पांडे, उपाध्यक्ष आलोक अग्रवाल, सचिव एसएन पांडेय, विनय जोशी, हरिशंकर त्रिपाठी, संयुक्त सचिव देवेश राय, गुरु दयाल विज, मुकेश सिंह, सह सचिव मनोज तिवारी, गौरव गोगना, कोषाध्यक्ष कमलाकर त्रिपाठी, सह कोषाध्यक्ष राहुल पांडे, पद्माकर त्रिपाठी, निर्देशक अशोक कुमार पांडे समेत कई लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Most Popular

Recent Comments