अवैध शराब पर चला ‘बाबा का बुलडोजर’

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। एक बार फिर पुलिस की बड़ी कार्रवाई से ग्रेटर नोएडा में देखने को मिली है। बादलपुर थाना पुलिस ने अबकी बार अवैध शराब बुलडोजर चलवाया है। यह शराब 35 मामलों में बरामद की गई थी। जिसे कोर्ट के आदेश पर कमिश्रनर लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में नष्ट कराया गया है। न्यायलय प्रथम अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गौतमबुद्धनगर के आदेशानुसार सहायक पुलिस आयुक्त द्वितीय, सेन्ट्रल नोएडा, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-7 और नायाब तहसीलदार दादरी की मौजूदगी में अवैध शराब के पव्वो को जेसीबी से तोड़कर और गढ्ढा खोदकर मिट्टी से दबाकर नष्ट किया गया।

बता दे कि पिछले काफी दिनों से शराब माफियाओं की कमर तोड़ने का काम ग्रेटर नोएडा पुलिस कर रही है और पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार माल निरस्तीकरण के संबंध में अभियान चलाए जा रहे हैं। जिसके तहत शुक्रवार को थाना बादलपुर पुलिस ने साल 2023-24 के कुल 35 मामलों में बरामद हुई 270 लीटर अवैध शराब को जेसीबी से नष्ट किया है। इस अवैध शराब की कुल कीमत एक लाख बताई गई है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now