पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह द्वारा जागरूकता कार्यक्रम

संदिप कुमार गर्ग


पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह द्वारा यातायात माह के उपलक्ष्य में सेक्टर 108 कार्यालय स्थित वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। प्रदेश में नवंबर माह को यातायात माह के रूप में मनाया जाता है सडक दुर्घटनाओं तथा इनमें होने वाली मृत्यु की रोकथाम हेतु प्रतिदिन अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने के लिए विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी माह नवम्बर को यातायात माह के रूप में मनाया जायेगा। इस अवसर पर 1 नवंबर को पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह द्वारा सैक्टर 108 कार्यालय में दीप प्रज्वलित कर यातायात माह-2024 का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त कार्यालय सैक्टर 108 नोएडा में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया एवं शुभारम्भ के अवसर पर पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर द्वारा जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।

इस मौके पर पुलिस कर्मियों एवं आमजन को सम्बोधित करते हुए महोदया द्वारा मुख्यतः तीन बिन्दुओं पर बल दिया गया- यातायात जागरूकता, प्रवर्तन एवं ट्रैफिक वॉलिंटियर्स/ट्रैफिक ऐंजल्स के माध्यम से आमजन को जागरूक किया जाये। महोदया द्वारा कहा गया कि हर नागरिक का दायित्व है कि वह यातायात नियमों का पालन करे। यातायात नियमों का सभी के द्वारा अगर गम्भीरता से पालन किया जाए तो शायद दुर्घटनाओं में काफी कमी आ सकती है। यातायात जागरूकता कार्यक्रम में टांसपोर्ट यूनियन के पदाधिकारियों, व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों, विभिन्न आर0डब्लू0ए व डी.डी.आर.डब्लू.ए. के पदाधिकारियों एवं विभिन्न एनजीओ तथा नुक्कड नाटक (यमराज) के कलाकारों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

इस यातायात जागरूकता कार्यक्रम को अधिक ज्ञानवर्धक बनाते हुए ट्रैफिक स्टॉल लगाये गये जिसमें यातायात सम्बन्धी उपकरणों यथा-स्पीड रडार, डेसीबल मीटर, बॉडी वार्न कैमरा आदि के सम्बन्ध में आमजन को जागरूक किया गया। इस यातायात माह को मनाये जाने का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों, नागरिकों, वाहन चालकों आदि को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करना है। जिससे सडक दुर्घटनाओं में होने वाली जानमाल की क्षति में अप्रत्याशित कमी लाई जा सके।

इस कार्यक्रम में अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय गौतमबुद्धनगर श्री बबलू कुमार, अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था गौतमबुद्धनगर श्री शिवहरि मीना, पुलिस उपायुक्त यातायात श्री यमुना प्रसाद, समस्त जोनल पुलिस उपायुक्त गौतमबुद्धनगर, समस्त जोनल अपर पुलिस उपायुक्त गौतमबुद्धनगर, समस्त सहायक पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर, ए0आर0टी0ओ0 गौतमबुद्धनगर, जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, समस्त यातायात निरीक्षक गौतमबुद्धनगर तथा अन्य अधिकारीगणों के साथ एनजीओ, आरडब्लूए. पदाधिकारी, बस/ट्रक/आटो यूनियन के पदाधिकारी तथा अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहें।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now