संदिप कुमार गर्ग
नोएडा। सेक्टर 62 स्थित एवियर एजुकेशनल हब कॉलेज में फ्रेशर पार्टी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता और संस्थान के चेयरमैन संदीप सिंह ने दीप प्रज्वलित कर की। इस दौरान कॉलेज परिसर में छात्रों का उत्साह देखने लायक रहा।
कार्यक्रम में डीजे वायला के लाइव प्रदर्शन, रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और भव्य फैशन शो ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। नए छात्रों ने विभिन्न प्रस्तुतियों के जरिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
मोहित बने मिस्टर फ्रेशर और सानिया मिस फ्रेशर
एवियर एजुकेशनल हब फ्रेशर पार्टी 2024 में विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। इसमें बीसीए के मोहित को मिस्टर फ्रेशर 2024 और बीए की सानिया को मिस फ्रेशर 2024 चुना गया।
वहीं बीसीए के सचिन ने मिस्टर हैंडसम 2024 का खिताब अपने नाम किया, जबकि बीसीए की दुर्गा मिस गॉर्जियस 2024 बनीं। खिताब जीतने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समग्र विकास पर जोर
मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने सभी विजेता छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि एवियर एजुकेशनल हब हमेशा से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और छात्रों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है। उन्होंने संस्थान की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता का प्रतीक बनकर उभर रहा है।
कॉलेज अध्यक्ष संदीप सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि संस्थान ने अपनी नवीन शिक्षण पद्धतियों, शैक्षणिक कौशल और जीवंत छात्र समुदाय के माध्यम से निरंतर प्रगति की है। उन्होंने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
कॉलेज के पदाधिकारी रहे मौजूद
फ्रेशर पार्टी कार्यक्रम में कॉलेज बोर्ड सदस्य अमरेश कुमार, प्रबंध निदेशक कनिका सिंह, महानिदेशक प्रोफेसर एस.के. शुक्ला और कार्यकारी निदेशक डॉ. अशमिंदर सिंह सहित कॉलेज के अन्य पदाधिकारी और छात्र मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने संगीत, नृत्य, फैशन शो और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का जमकर आनंद लिया। एवियर एजुकेशनल हब फ्रेशर पार्टी 2024 ने नए विद्यार्थियों को कॉलेज के माहौल से जुड़ने और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का बेहतर अवसर प्रदान किया।


























