एवियर एजुकेशनल हब ने युवा मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। शुक्रवार को एवियर एजुकेशनल हब डिग्री कॉलेज और युवा क्रांति सेना ने अपने देश का भविष्य तय करने वाले युवा मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करते हुए अपने परिवार और पड़ोसियों के साथ मतदान करने के लिए अपील की है और इस अवसर पर नोएडा अपैरल एक्सपोर्ट क्लस्टर के चेयरमैन ललित ठुकराल, मदरलैंड अस्पताल के चेयरमैन डॉ बबित कुमार, एवियर कॉलेज के चेयरमैन संदीप सिंह, युवा क्रांति सेना के अध्यक्ष अविनाश सिंह, और कवि एडवोकेट दीपक शंखधर ने सैकड़ों युवाओं को मतदान के लिए शपथ भी दिलवाई।

इस अवसर पर एनएईसी ललित ठुकराल ने कहा की इस बार हमारा जिला पूरे देश में वोटिंग पर्सेंटेज में शीर्ष पर काबिज होगा जिसमे अहम भूमिका युवाओं की होगी। यही हम सभी का लक्ष्य भी है। युवा क्रांति सेना के अध्यक्ष अविनाश सिंह ने कहा की आज देश चुनाव को पर्व के रूप में मना रहा है जिसका श्रेय हमारी युवा पीढ़ी को जाता है जिसने मतदान के लिए अपनी और अपनो की सोच बदली।

इस अवसर पर कवि दीपक शंखधर ने अपनी कविता से सभी छात्र छात्राओं को मतदाता बनने के लिए प्रेरित किया और उनसे शत प्रतिशत अपने आसपास के लोगो को मतदान करवाने के लिए अपील की। मदरलैंड अस्पताल के चेयरमैन डॉ बाबित कुमार ने कहा की हम युवा देश है। हमारे देश का भविष्य ही युवा तय करते हैं। आपका एक वोट हमारे विकास की कहानी लिखेगा।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now