संध्या समय न्यूज
Assam BJP Candidates List 2026 : असम विधानसभा चुनाव 2026 की राजनीति में भाजपा (BJP) ने बड़ा कदम उठाते हुए अपनी पहली और पूर्ण उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। पार्टी ने 9 अप्रैल 2026 को होने वाले चुनावों के लिए 89 सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। इस लिस्ट का सबसे बड़ा हाईलाइट कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए प्रद्युत बोरदोलोई को दिसपुर सीट से टिकट देना है, जबकि मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा अपने पारंपरिक गढ़ जालुकबारी से ही चुनाव लड़ेंगे।
प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ‘इनाम’
भाजपा (BJP) की ओर से जारी लिस्ट में सबसे चर्चित फैसला नवजुटे नेता प्रद्युत बोरदोलोई को दिया गया टिकट है। कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद बुधवार को ही हिमंता बिस्वा सरमा की मौजूदगी में बीजेपी की शरण में आए प्रद्युत को असम की सबसे प्रतिष्ठित और हाई-प्रोफाइल दिसपुर सीट से उतारा गया है। सीएम हिमंता ने इस कदम को पार्टी के लिए एक सकारात्मक संकेत बताया है।

CM हिमंता का गढ़ जालुकबारी
मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा एक बार फिर अपनी सुरक्षित सीट जालुकबारी से ही चुनावी मैदान में उतरेंगे। यह उनकी पुरानी सीट रही है, जहां से वे लगातार मजबूत प्रदर्शन करते आए हैं। पार्टी ने सीएम के चेहरे को लेकर किसी तरह का कोई भ्रम नहीं पैदा किया है।
यह भी पढ़ें : ‘धुरंधर 2’ ने प्रीव्यू में ही बॉक्स ऑफिस पर मचा दी तूफान
नए और युवा चेहरों को तरजीह
इस बार भाजपा (BJP) ने अपनी सूची में अनुभव के साथ-साथ युवाओं और महिलाओं को भी प्राथमिकता दी है। कुछ पुराने विधायकों को दोबारा मौका दिए जाने के साथ-साथ पार्टी ने कई नए चेहरों को भी मैदान में उतारा है। आदिवासी बहुल इलाकों और महिलाओं को भी टिकट वितरण में उचित स्थान दिया गया है। लिस्ट में अश्विनी राय सरकार (गोलकगंज), उत्तम प्रसाद (धुबरी), माधवी दास (बिरसिंग जारुआ) और बिजॉय मालाकार (रामकृष्ण नगर) जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं।
दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में लिया गया फैसला
यह फैसला आज (19 मार्च 2026) दिल्ली में भाजपा (BJP) की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक के बाद लिया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। सूची में प्रत्येक सीट का नंबर, विधानसभा क्षेत्र और उम्मीदवार का नाम स्पष्ट रूप से दर्शाया गया है। पार्टी ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि वह एक साथ पूरी सूची जारी करेगी, जिसे अंजाम तक पहुंचाते हुए 88 नामों की शुरुआती घोषणा के बाद पूरी लिस्ट को सार्वजनिक कर दिया गया है।

















Comments are closed.