अशोक चौहान ने दी आंदोलन की चेतावनी, समाधान नहीं तो विरोध तेज

Noida News: अशोक चौहान ने जानकारी दी है कि गांव का ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह से चौपट हो गया है। नालियों का ढलान न होने के कारण बारिश के दिनों में गांव में जलभराव की समस्या गंभीर हो जाती है। इसके अलावा सीवर लाइनों का ओवरफ्लो भी आम बात हो गई है।

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर फुट ओवर ब्रिज की मांग तेज

HIGHLIGHTS

  • नंगली वाजिदपुर में ग्राम चौपाल बनी ग्रामीणों के आक्रोश का केंद्र
  • नोएडा प्राधिकरण की चौपाल में बुनियादी सुविधाओं पर भड़के ग्रामीण
  • जलभराव, सीवर और सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
  • नंगली वाजिदपुर में ड्रेनेज सिस्टम फेल, बरसात में बढ़ी परेशानी
  • बिजली व्यवस्था की लापरवाही से गांव में हादसों का खतरा बढ़ा

Noida News: नोएडा सेक्टर-130 स्थित गांव नंगली वाजिदपुर में आज नोएडा प्राधिकरण द्वारा आयोजित ग्राम चौपाल ग्रामीणों की नाराजगी का केंद्र बन गई है, बुनियादी सुविधाओं की लगातार हो रही अनदेखी और अधिकारियों की ओर से असंतोषजनक जवाब के चलते चौपाल में तनाव का माहौल देखने को मिल रहा है। जिस पर ग्राम विकास संगठन नोएडा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक चौहान ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।

गांव का ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह से चौपट:अशोक चौहान

बता दें कि अशोक चौहान ने जानकारी दी है कि गांव का ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह से चौपट हो गया है। नालियों का ढलान न होने के कारण बारिश के दिनों में गांव में जलभराव की समस्या गंभीर हो जाती है। इसके अलावा सीवर लाइनों का ओवरफ्लो भी आम बात हो गई है। पानी की आपूर्ति भी पर्याप्त नहीं है। उन्होंने गंगाजल की आपूर्ति शुरू करने और पाइपलाइनों की मरम्मत के लिए वॉल लगाने की मांग उठाई।

बता दें कि गांव की आंतरिक सड़कों पर रेडी पटरी डालकर और अवैध रूप से गाड़ियां खड़ी करके किए जा रहे अतिक्रमण के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो रही है।

बिजली विभाग की लापरवाही खतरनाक

बता दें कि गांव में कई जगहों पर बिजली के खंभे और तार जर्जर हालत में मौजूद हैं। आए दिन तारों में आग लगने की घटनाएं आती रही है और जो हादसों को न्योता दे रहे हैं। निवासियों ने इन्हें तत्काल बदलने की मांग की गई है।

मांगे: बस सेवा, फुट ओवर ब्रिज और स्वास्थ्य केंद्र

बता दें कि चौपाल में ग्रामीणों ने गांव को सिटी बस सेवा से जोड़ने, नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर फुट ओवर ब्रिज (FOB) बनाने और एक बेहतर स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना की मांग रखी। साथ ही, सेक्टर-135 के सामने एक्सप्रेसवे पर चढ़ने के लिए एक सड़क का निर्माण किए जाने पर भी जोर दिया गया।

बता दें कि आए दिन अन्य मुद्दे है ऐसे

  • सफाई व्यवस्था: कूड़ा उठाने की गाड़ी रोज नहीं आती, जिससे गंदगी फैल रही है।
  • पार्क और खेल मैदान: पार्क की दशा खराब है और बच्चों के खेलने के लिए कोई मैदान नहीं है।
  • आवारा पशु: आवारा कुत्तों, बंदरों और पशुओं की बढ़ती संख्या से लोग खतरे में हैं।
  • गौशाला: डूब क्षेत्र में बनी अस्थाई गौशाला को किसी सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने की मांग की गई।

अशोक चौहान ने लगाया गंभीर आरोप

बता दें कि अशोक चौहान ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह समस्याएं तीन साल पहले भी उठाई गई थीं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। आज भी जरूरी विभागों के अधिकारी चौपाल में शामिल नहीं हुए, जिससे ग्राम वासियों को स्पष्ट जवाब नहीं मिला और उनमें गहरा रोष है।

Rishi Tiwari

ऋषि तिवारी (Rishi Tiwari) ने वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली और एनसीआर में एपीएनएस न्यूज एजेंसी में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद यहां से रुख कर लिया। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ नई पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षों से निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now