अमृता फडणवीस ने नवीन चंद्र कुलकर्णी के मसलहेडॉन हेल्थ एंड वेलनेस स्टूडियो का उद्घाटन किया

संध्या समय न्यूज संवाददाता


मुंबई। बैंकर, सिंगर और सोशल ऐक्टिविस्ट व महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने मुम्बई के बांद्रा मे नवीन चंद्र कुलकर्णी के मसल हेडॉन हेल्थ एंड वेलनेस स्टूडियो का उद्घाटन किया। इस मौके पर नवीन चंद्र कुलकर्णी की पार्टनर पूजा कुलकर्णी भी मौजूद रहीं. अमृता फडणवीस ने रिबन काटकर इस अनोखे हेल्थ एंड वेलनेस स्टूडियो की ओपनिंग की।

नवीन चंद्र कुलकर्णी अनुभवी फिटनेस एक्सपर्ट हैं. उनके पास 10 साल से अधिक की शिक्षा और अनुभव है, जो पर्सनल ट्रेनिंग तक ही सीमित नहीं है, बल्कि स्पोर्ट्स न्यूट्रिशन से लेकर आर्ट ऑफ़ लिविंग से मानसिक और आध्यात्मिक बेहतरी एवं हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से मैनेजमेंट की शिक्षा भी शामिल है। वह एक बॉडीबिल्डर हैं, उन्होंने 2017, 2018 और 2019 में लास वेगास में मिस्टर ओलंपिया प्रतियोगिता में भाग लिया, साथ ही 2018 में अर्नोल्ड स्पोर्ट्स फेस्टिवल में भी हिस्सा लिया। 2024 में नवीन चंद्र कुलकर्णी एक TEDx स्पीकर भी थे।

इस अवसर पर अमृता फडणवीस ने मसल हेडॉन हेल्थ एंड वेलनेस स्टूडियो को अच्छी तरह देखा और वह यहां मौजूद सुविधाओं से प्रभावित हुईं. हेल्थ और फिटनेस के प्रति खुद भी ऐक्टिव रहने वाली अमृता फडणवीस ने इस स्टूडियो के फाउंडर नवीन चंद्र कुलकर्णी को ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।

हरीश राणा का अंतिम संस्कार, परिवार ने किया अंगदान

पूजा कुलकर्णी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम सब बहुत खुश हैं कि अमृता फडणवीस ने अपने व्यस्त शेड्यूल मे से समय निकाल कर हमारे स्टूडियो का उद्घाटन करने आईं। हम उनका दिल से शुक्रिया अदा करते हैं. नवीन चंद्र कुलकर्णी के गाइडेंस मे य़ह हेल्थ ऐंड वेलनेस स्टूडियो लोगों को शारीरिक और मानसिक रूप से सेहतमंद रखने मे बड़ी भूमिका निभाएगा।”

नवीन चंद्र कुलकर्णी ने कहा कि हमने 90 दिनों का बॉडी ट्रांसफार्मेशन प्रोग्राम शुरू किया है, जिसे आपको सिर्फ तीन महीनों में परिणाम प्राप्त करने में मदद करने के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन किया गया है। डाइट और न्यूट्रिशन प्लान बनाये गये हैं जो आपके लिए काम करते हैं. फिटनेस सिर्फ ट्रेनिंग के बारे में नहीं है बल्कि आप क्या खाते हैं, क्या पीते हैं, कैसे सोते हैं, यह भी उतना ही मायने रखता है। हमारे विशेषज्ञ आपको सही तरीके से मार्गदर्शन करते हैं और हर क्षेत्र के अलग एक्सपर्ट हैं जो आपको गाइड करेंगे. हम इस हेल्थ और वेलनेस स्टूडियो की मुम्बई में और भी शाखाएं खोलने का इरादा रखते हैं।”

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now