adventure games: एडवेंचर गेम्स फेस्टिवल 8 व 9 जुलाई को होगा आयोजन

अनिल बेदाग संवाददाता


मुंबई। एडवेंचर की दुनिया का अपना एक अलग ही रहस्य और रोमाँच है । यहाँ लोग अपनी सारी दुनिया की गमों को भूलकर सिर्फ ज़िन्दगी को एन्जॉय करने के लिए ही आते हैं । ऐसे में यदि एडवेंचर गेम्स के लिए कोई फेस्टिवल का ही आयोजन होने लगे तो फिर इससे बड़ी रोमांचकारी बात और क्या हो सकती है ? सारी दुनिया आजकल वर्कलोड और गहरे तनाव से गुजर रही है ऐसे में यह आयोजन उन वरकोहलिक्स को दिमागी रिलैक्स लेकर आया है ।

जो भी इंसान इस एडवेंचर फेस्टिवल का हिस्सा होगा उसे एक नई प्रकार की ऊर्जा का अनुभव होगा । इसबार चूंकि यह पहला आयोजन है इसलिए इसको लेकर और भी ज्यादा रहस्य और रोमाँच बना हुआ है । यह एडवेंचर फेस्टिवल कोलाड में आगामी 8 व 9 जुलाई को आयोजित होगा।

इस कोलाड एडवेंचर फेस्टिवल में आपको कैंपिंग, रिवर राफ्टिंग, बंजी जंपिंग, और दिल को छू लेने वाली गतिविधियों की एक पूरी श्रृंखला मिलेगी ।बस आपको इस एक्शन से भरपूर रोमांचकारी अनुभव के लिए तैयार होना है जो आपको नए उत्साह के साथ रोमाँच से भरपूर कर देगा। इस एडवेंचर फेस्टिवल में शाम की ढलान के साथ म्यूजिकल कन्सर्ट का आयोजन होगा जो कि आपको थिरकने के लिए मजबूर कर देगा । अब बस इंतज़ार है कि किसदिन यह फेस्टिवल शुरू हो ।

मोहमद रिजवान,रिवोल्यूशन मिडिया, फ्लाइबोल्ट इवेंट्स और कपिल मीडिया प्राइवेट लिमिटेड प्रेजेंट्स इस कोलाड एडवेंचर फेस्टिवल के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन टिकटों की बिक्री भी शुरू हो गई है । ऑनलाइन टिकट पेटीएम इनसाइडर पर उपलब्ध है ।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now