अभिनेत्रियों ने महिला दिवस पर महिलाओं की ताकत और हौसले को किया सलाम

महिलाओं की ताकत का जताया सम्मान (फाइल फोटो)

संध्या समय न्यूज


महिलाएं हर कहानी की असली ताकत होती हैं—चाहे वह पर्दे पर हों या असल जिंदगी में। मजबूत, निडर, संवेदनशील और सपनों से भरी हुई महिलाएं हर चुनौती को पार करने की प्रेरणा देती हैं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सन नियो चैनल की प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों ने अपने विचार साझा करते हुए बताया कि यह दिन उनके लिए क्या मायने रखता है और कैसे उनके किरदार समाज में महिलाओं की ताकत को दर्शाते हैं।

‘खुद का ख्याल रखना न भूलें’: मेघा रे

‘दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी’ में दिव्या का किरदार निभा रही मेघा रे ने महिलाओं के बहुआयामी योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “आज के समय में महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और बड़ी-बड़ी उपलब्धियां हासिल कर रही हैं। वे अपने घर, परिवार और जिम्मेदारियों को पूरी मेहनत और समर्पण से संभालती हैं। लेकिन कई बार दूसरों का ध्यान रखते-रखते महिलाएं खुद का ख्याल रखना भूल जाती हैं।”
उन्होंने आगे कहा, “इस महिला दिवस पर मैं हर महिला से कहना चाहती हूं कि वह खुद को भी उतना ही महत्व दे, जितना दूसरों को देती है। मेरे शो में मेरा किरदार दिव्या भी बहुत मजबूत और निडर है, जो बुराई से दुनिया को बचाने के लिए हर चुनौती का सामना करती है। असल जिंदगी में भी महिलाएं ऐसी ही होती हैं। इसलिए इस दिन हर महिला की ताकत का जश्न मनाइए और अपने लिए भी जीना याद रखिए।”

‘खुद पर विश्वास रखें, सपनों को पूरा करने से न डरें’: भाग्यश्री मिश्रा

‘सत्या साची’ शो में साची का किरदार निभा रही भाग्यश्री मिश्रा ने महिलाओं के साहस और एक-दूसरे के साथ खड़े रहने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “मेरे लिए महिला दिवस महिलाओं की ताकत, साहस और उनकी उपलब्धियों को सम्मान देने का दिन है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि महिलाएं कितनी दूर तक पहुंच चुकी हैं और हमें एक-दूसरे का साथ देकर आगे बढ़ना चाहिए।”
भाग्यश्री ने अपने शो के किरदार का जिक्र करते हुए कहा, “मेरे शो सत्या साची में दो बहनों का रिश्ता बहुत खास है। वे हर परिस्थिति में एक-दूसरे का सहारा बनती हैं। यह रिश्ते असल जिंदगी से भी जुड़े हुए लगते हैं, जहां महिलाएं एक-दूसरे को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं।” उन्होंने सभी लड़कियों को संदेश देते हुए कहा, “खुद पर विश्वास रखें और अपने सपनों को पूरा करने से कभी न डरें। मेहनत, लगन और आत्मविश्वास से आप बहुत कुछ हासिल कर सकती हैं।”

ईरान-इजरायल तनाव के बीच दुबई में फंसे हनी सिंह ने फैंस को दिया भरोसा

‘अपने लिए आवाज उठाएं, खुद को कम न समझें’: श्रेया जैन

‘प्रथाओं की ओढ़े चुनरी: बींदणी’ में वैष्णवी का किरदार निभा रही श्रेया जैन ने समानता और अधिकारों की बात की। उन्होंने कहा, “महिला दिवस हमें याद दिलाता है कि हर महिला को सम्मान, समानता और अपने सपनों को पूरा करने की आजादी मिलनी चाहिए। मेरा किरदार वैष्णवी ऐसी ही लड़की है जो समानता में विश्वास करती है और सही बात के लिए आवाज उठाती है।”
श्रेया ने कहा कि उनकी पात्र की कहानी उन महिलाओं की सच्चाई को दिखाती है जो पुराने विचारों को बदलकर एक बेहतर भविष्य बनाना चाहती हैं। उन्होंने संदेश दिया, “इस महिला दिवस पर मेरा संदेश है कि हर महिला अपनी ताकत पर भरोसा करे, अपने लिए आवाज उठाए और खुद को कभी किसी से कम न समझे। जब महिला आत्मविश्वास से सशक्त होती है, तो कोई भी रास्ता उसके लिए मुश्किल नहीं होता।”

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now