अभिनेत्री एकता जैन ने अनोखे अंदाज में मनाया अपना जन्मदिन

संध्या समय न्यूज संवाददाता


टेलीविज़न, फिल्म और एंकरिंग की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुकीं अभिनेत्री, मॉडल और इंफ्लुएंसर एकता जैन ने अपने जन्मदिन के अवसर को समाज सेवा के रूप में मनाकर एक प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया।

अपने जन्मदिन के मौके पर एकता जैन ने गोराई-3 के स्लम इलाके में जाकर बच्चों को नोटबुक्स, स्टेशनरी और अन्य शैक्षणिक सामग्री वितरित की, साथ ही महिलाओं को सैनिटरी पैड्स देकर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास किया।

संयुक्ता ने तब्बू के साथ काम का जिक्र किया

टीवी सीरियल्स ‘शगुन’, ‘कहानी शांति की’, और कॉमेडी शो ‘गुस्ताख दिल’ से पहचान बना चुकी एकता जैन, बॉलीवुड फिल्मों जैसे ‘खाली बॉटल फुल बॉटल’, ‘शतरंज’, ‘तौबा तौबा’ में भी अभिनय कर चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने कई प्रतिष्ठित इवेंट्स और अवॉर्ड शोज में एंकरिंग कर दर्शकों का दिल जीता है।

इस खास मौके पर एकता जैन ने कहा, “खुशियाँ बाँटने से ही उनका असली अर्थ समझ आता है। जन्मदिन पर अगर हम किसी ज़रूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान ला सकें, तो यही सबसे बड़ा सेलिब्रेशन है।”

एकता जैन लंबे समय से सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय हैं -चाहे वो महिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता अभियान हों या बच्चों की शिक्षा से जुड़ी पहलें। इस नेक काम में डी.पी.पी. ट्रस्ट के ट्रस्टी हिमांशु झुनझुनवाला ने भी सहयोग दिया।

एकता जैन ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि सिनेमा और टीवी की दुनिया की चकाचौंध में रहते हुए भी अगर दिल में संवेदना हो, तो हर खास दिन को समाज की सेवा के लिए समर्पित किया जा सकता है।

“जन्मदिन सिर्फ अपने लिए नहीं, दूसरों की ज़िंदगी में रोशनी लाने का माध्यम भी हो सकता है,”यह एकता जैन की सोच है, जो आज उन्हें एक कलाकार से कहीं बढ़कर बनाती है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now