संध्या समय न्यूज
दक्षिण भारतीय सिनेमा की चमकती सितारा संयुक्ता (Samyukta) इन दिनों अपनी आने वाली पैन-इंडिया फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं। ‘वाथी’, ‘भीमला नायक’, ‘कडुवा’ और ‘विरुपाक्ष’ जैसी सुपरहिट फिल्मों से अपनी पकड़ मजबूत करने वाली एक्ट्रेस ने हाल ही में निर्देशक पुरी जगन्नाथ की अगली फिल्म के सेट पर दिग्गज अभिनेत्री तब्बू के साथ काम करने के अनुभव को लेकर बात खोली है।
तब्बू की तारीफ में नहीं थमी संयुक्ता
संयुक्ता ने एक बातचीत में तब्बू के साथ अपने अनुभव को यादगार बताते हुए उनकी खूब तारीफ की। उन्होंने कहा, “वह कुछ अलग ही हैं। जिस अंदाज़ और एनर्जी के साथ वह सेट पर आती हैं, वह बेहद खूबसूरत है। उन्होंने ‘कंदुकोंडेन कंदुकोंडेन’ जैसी शानदार फिल्म की है, जो मेरी पसंदीदा फिल्मों में से एक है। उसमें वह कमाल लगी थीं और आज भी उतनी ही ग्रेसफुल हैं।”
बॉक्स ऑफिस पर ‘द केरल स्टोरी 2’ ने रविवार को मचाई तहलका
संयुक्ता ने आगे बताया कि तब्बू को सेट पर देखकर वह खुद को रोक नहीं पाईं। उन्होंने कहा, “जब मैंने उन्हें सेट पर आते देखा तो मैं बस उन्हें देखती रह गई। मुझे पता ही नहीं था कि वह हैदराबाद से हैं। जब उन्होंने शहर के लोगों से बात की तो उनकी हैदराबादी हिंदी सुनकर मुझे बड़ी प्यारी लगी। हमारे बहुत ज्यादा सीन साथ में नहीं थे, लेकिन उनके साथ काम करना एक यादगार अनुभव रहा।”
स्टार-स्टडेड कास्ट और फिल्म का धमाका
इस मेगा बजट फिल्म में संयुक्ता फीमेल लीड के रूप में नज़र आएंगी, जबकि पावरहाउस एक्टर विजय सेतुपति मुख्य भूमिका में हैं। वहीं, तब्बू एक बेहद अहम और इंटेंस किरदार निभाएंगी, जिसके लिए इंडस्ट्री में काफी चर्चा है। ‘पुरी कनेक्ट्स’ के बैनर तले चार्ममे कौर और पुरी जगन्नाथ द्वारा निर्मित इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। खुद तब्बू ने भी इसे ‘साउथ का धमाका’ बताया है। यह फिल्म तेलुगु, तमिल, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज़ होगी।
संयुक्ता का गोल्डन फेज़
फिलहाल, संयुक्ता अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ दौर से गुजर रही हैं। विजय सेतुपति की रॉ इंटेंसिटी, तब्बू की दमदार मौजूदगी और संयुक्ता की स्टार पावर से भरपूर यह फिल्म कमाल करने वाली है। इसके अलावा, वह जल्द ही एक्शन फिल्म ‘बेंज’ में नजर आएंगी, जो लोकेश सिनेमैटिक यूनिवर्स का हिस्सा है। साथ ही, तेलुगु प्रोजेक्ट ‘स्वयंभू’ में भी उनसे एक और शानदार परफॉर्मेंस की उम्मीद है।
























